अमेरिका को गाजा युद्धविराम की उम्मीद
वाशिंगटन। अमेरिका को लग रहा है कि इजराइल और हमास के बीच चल रही जंग अगले माह से खत्म हो जाएगी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो वाइडेन ने इस आशय के संकेत भी दिए हैं। बाइडेन ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि हमास द्वारा बंधक बनाए गए इजरायली बंधकों को मुक्त कराने के लिए बातचीत के समापन पर चार मार्च तक गाजा में युद्धविराम प्रभावी हो जाएगा। पत्रकारों ने उनसे पूछा कि उन्हें कब संघर्ष विराम की उम्मीद है, तो उन्होंने कहा, सप्ताहांत तक, मेरे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मुझसे कहते हैं कि हम इसके करीब हैं। मुझे उम्मीद है कि अगले सोमवार तक संघर्ष विराम हो जाएगा। बाइडेन न्यूयॉर्क में थे और उन्होंने एक आइसक्रीम स्टोर पर रुकते हुए ये टिप्पणी की। इजरायली वार्ताकार मिस्र और कतर के मध्यस्थों के साथ बंधक वार्ता के लिए दोहा में हैं। इजरायली युद्ध कैबिनेट ने पिछले सप्ताहांत छह सप्ताह के संघर्ष विराम के बदले में 40 बंधकों की रिहाई को मंजूरी दे दी, जो रमजान की शुरुआत में प्रभावी हो सकता है।
जनजातीय अंचल के विकास में खेत और किसान की अच्छी सेहत जरूरी : राज्यपाल पटेल
LPG संकट के बीच सिलेंडर छोड़ इंडक्शन पर शिफ्ट हुआ सागर गैरें
एमपी में राज्यसभा की एक सीट पर सस्पेंस, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर
बिहार चुनाव: बीजेपी के बटुए से निकले 146.71 करोड़, सबसे ज्यादा 89 विधायक जीते
हरदीप पुरी ने लोकसभा में कहा—भारत में गैस-तेल की कोई कमी नहीं
LPG संकट के बीच Sagar Gaire ने इंडक्शन पर शिफ्ट किया रेस्टोरेंट
बंगाल चुनाव: सुरक्षा बलों की तैनाती का फैसला अब चुनाव आयोग करेगा, ममता सरकार नहीं
जबलपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार