अंबिकापुर: जायदाद के बंटवारे के लिए पिता की अर्थी के पास ही लड़ पड़े दोनों बेटे, जमकर हुई मारपीट
अंबिकापुर। जर, जोरू और जमीन अच्छे अच्छों का ईमान डगमगा देता है। बात अगर प्रॉपर्टी और पैसों की हो तो आधुनिक युग में रिश्तों का कोई महत्व नहीं रह जाता। इस बात को चरितार्थ करने वाली घटना अंबिकापुर शहर के चांदनी चौक इलाके में देखने को मिली जिससे मानवता शर्मसार हो गई। यहां एक घर में लंबी बीमारी की वजह से बुजुर्ग पिता की मौत होने के बाद उसके दो बेटे अंतिम संस्कार करने की बजाय जमीन बंटवारे के लिए आपस में मारपीट कर बैठे। दोनों ने एक-दूसरे का सिर फोड़ दिया।
लोगों की समझाइश का नहीं हुआ कोई असर
आपस में मारपीट कर रहे दोनों भाइयों को लोगों ने भी समझाया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। दोनो के सर पर अपने पिता की मौत के दिन ही पारिवारिक विवाद का निपटारा कर लेने का भूत सवार हो गया था। विवाद को लेकर उनके समाज के लोग भी पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी।
दोनों एक दूसरे की जान के दुश्मन बन बैठे थे। मामला यहीं तक नहीं थमा। मारपीट से नहीं थके तो खून से लथपथ दोनों भाई थाने पहुंच गए। दोनों का ये रवैया देखकर पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस ने दोनों को समझाया। फिर वे घर लौटे और फिर पिता का अंतिम संस्कार किया। इस मामले में अभी एफआईआर नहीं होने से किसी भी पक्ष का नाम नहीं दिया गया है।
शेयर बाजार भूल जाएं, NHAI की स्कीम से मिलेगा बड़ा मुनाफा
तेज गेंदबाज का कहर, वैभव सूर्यवंशी बिना खाता खोले लौटे पवेलियन
आयकर विभाग ने संजय पाठक की कंपनियों को भेजा अंतिम नोटिस, 443 करोड़ की वसूली तय
यूपी के रामपुर में विदेश में रह रहे दो लोगों के खिलाफ SIR फार्म भरने पर मुकदमा
पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर टकराव, चार की जान गई और कई घायल
अवैध धान पर बड़ी रेड...बलौदाबाजार में 2052 कट्टे जब्त, सरकारी सिस्टम में सेंध लगाने वालों पर शिकंजा, जानें कौन-कौन फंसा
निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के कार्यक्रम पर हाई अलर्ट, बाबरी मस्जिद की नींव बनी चर्चा का केंद्र
घर बैठे मिलेगी नौकरी...सिंघस्थ के लिए 5,000 होम गार्ड्स भर्ती का रास्ता साफ...CM ने किया बटालियन बनाने का ऐलान, ऐसे करें अप्लाई
लखपति किसान बनने का मौका...CM ने की बड़ी घोषणा, जानें किसे मिलेगा लाभ और कैसे करें आवेदन
फ्लाइट रद्द होने से परेशान यात्रियों के लिए खुशखबरी...रेलवे ने उठाया बड़ा कदम, इन 37 ट्रेनों में जोड़े एक्स्ट्रा कोच, देखें लिस्ट