26 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा
भोपाल । भोपाल समेत मप्र के विभिन्न स्थानों से 26 जून से अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की लोकेशन पता रखने के लिए ओम शिव शक्ति सेवा मंडल चार स्थानों पर कंट्रोल रूम खोलेगा। खास बात यह है कि मंडल पहली बार एक साथ चार कंट्रोल रूम बनाएगा। मुख्य कंट्रोल रूम मंडल रायसेन रोड स्थित गोविंद गार्डन कार्यालय में रहेगा, जबकि तीन कंट्रोल रूम अमरनाथ यात्रा मार्ग में रहेंगे। इनमें एक जम्मू कश्मीर में रविदास मंदिर, दूसरा बालटाल में डोमेल गेट के पास और तीसरा चंदनबाड़ी में खोला जाएगा। इन चारों जगह कार्यकर्ता 24 घंटे तैनात रहेंगे। इन सभी के पास मंडल के माध्यम से गए जत्थों में शामिल यात्रियों और उनके परिजनों के नाम, पते, फोन और मोबाइल नंबर आदि की सूची रहेगी।
कई बार प्राकृतिक आपदा आदि के दौरान अमरनाथ यात्रियों का संपर्क अपने परिजनों से नहीं हो पाता है, जिससे वे काफी परेशान होते हैं। ऐसी स्थिति में यह कंट्रोल रूम उनका पता लगाकर परिजनों को उनके बारे में सूचित करने के साथ ही यात्रियों को आपात स्थिति में हर संभव मदद पहुंचाने के प्रयास करेगा।
पुलिस कंट्रोल रूम से भी रहेंगे संपर्क में
मंडल के कंट्रोल रूप में तैनात कार्यकर्ता अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधिकारियों से लेकर भोपाल के पुलिस कंट्रोल रूम और पुलिस वायरलेस केंद्र से भी संपर्क मेंं रहेंगे, ताकि जरूरत पडऩे पर उनकी भी मदद ली जा सके। श्राइन बोर्ड द्वारा मौसम आदि के संबंध में दी जाने वाली नियमित जानकारी भी यह कार्यकर्ता यात्रियों व उनके परिजनों के पास पहुंचाने के प्रयास करते रहेंगे।
26 जून को जाएगा पहला जत्था
अमरनाथ यात्रा 26 जून से शुरू होकर 19 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। अभी तक भोपाल जिले में 15 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। कई लोग पोस्ट आफिस के माध्य से अमरनाथ श्राइन बोर्ड के जरिए सीधे ग्रुप रजिस्ट्रेशन भी करा रहे हैं। मंडल के कुल 15 जत्थे जाएंगे।
अलग से कार्ड बनाकर देंगे
मंडल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि इन सभी यात्रियों के अलग से आई कार्ड बनाकर दिए जाएंगे। अभी 500 लोगों के नाम, पते और मिल चुके हैं। बाकी की भी जानकारी ली जा रही है। मप्र के जो लोग जत्थों के बजाय अकेले यात्रा पर जा रहे हैं, उनसे भी भोपाल पूरी जानकारी भेजने की अपील की जा रही है।
गिलेस्पी के बयान से फिर उड़ा पाकिस्तान सुपर लीग का मजाक
मध्य प्रदेश में शराब दुकानों के ई-टेंडर का 8वां चरण शुरू, 27 मार्च को ऑक्शन
रेप केस में बड़ा एक्शन: आम आदमी पार्टी विधायक जसबीर सिंह पठानमाजरा MP से गिरफ्तार
भारत की GDP ग्रोथ पर नजर, पश्चिम एशिया तनाव से कितना असर?
बार-बार प्यास और पेशाब आना, डायबिटीज का संकेत
एस्टेट विभाग का नोटिस: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 24 अकबर रोड 28 मार्च तक खाली करने का आदेश
सुबह की एक गलती बन सकती है हार्ट अटैक की वजह
नवरात्रि में मखाना खाने से मिलती है लंबे समय तक ऊर्जा
एक्सपायर अंडा खाने से सेहत को हो सकते हैं गंभीर नुकसान
गुलाबी नमक या सेंधा नमक: सेहत के लिए कौन है बेहतर?