अल्टम क्रेडो ने जी3 पार्टनर्स व अन्य से जुटाए 332 करोड़
मुंबई । अल्टम क्रेडो ने वित्त पोषण चक्र में जी3 पार्टनर्स तथा अन्य से चार करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 332 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। जी3 पार्टनर्स और निवेशक ओइकोक्रेडिट ने वित्त पोषण चक्र का नेतृत्व किया। कंपनी ने एक बयान में कहा गया कि सीरीज सी चक्र में ताजा इक्विटी में 2.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर और सीरीज ए में निवेशकों के लिए 1.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाए गए। पुणे मुख्यालय वाली कंपनी प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) बढ़ाने के लिए नई पूंजी जुटाने की योजना बना रही है। मार्च 2024 तक कंपनी की एयूएम 830 करोड़ रुपये थी। बयान के अनुसार प्रमुख निवेशकों के अलावा ब्रिटेन के ब्रिटिश इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट और मौजूदा निवेशक आविष्कार कैपिटल, एमिकस कैपिटल और पीएस पाई और परिवार ने भी नवीनतम वित्त पोषण चक्र में हिस्सा लिया।
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
विवाहिता की मौत पर बवाल, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
शंकराचार्य पर टिप्पणी को लेकर अखिलेश का हमला, बोले- यह शाब्दिक हिंसा और पाप
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?