बिजली संकट का कारण बनेगा एआई टूल चैटजीपीटी
न्यूयार्क । अमेरिका से आई ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि ओपनएआई का एआई टूल चैटजीपीटी हर घंटे 5 लाख किलोवॉट बिजली यूज कर रहा है। यह घरों की तुलना में 17 हजार गुना अधिक है। आप में से भी कई लोग हैं, जो ओपन एआई के एआई टूल चैटजीपीटी का इस्तेमाल करते है। लेकिन, क्या आपको पता है कि ये एआई टूल दुनिया में बिजली संकट का कारण बन सकते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, ओपनएआई का एआई टूल चैटजीपीटी हर घंटे 5 लाख किलोवॉट बिजली की खपत कर रहा है। औसत निकाला जाए तब रोजाना चैटजीपीटी अमेरिकी घरों की तुलना में 17 हजार गुना अधिक बिजली की खपत कर रहा है। यह खपत 20 करोड़ यूजर्स के आवेदन पर हो रही है। अगर यह आंकड़ा बढ़ता है, तब बिजली की खपत भी खुद ब खुद बढ़ जाएगी। डाटा वैज्ञानिक एलेक्स डी व्रीज ने बताया कि गूगल हर सर्च में जनरेटिव एआई को शामिल करता है। व्रीज ने बताया कि यह साल में लगभग 29 बिलियन किलोवाट प्रति घंटे की खपत कर सकता है, जो केन्या, ग्वाटेमाला और क्रोएशिया जैसे देशों की वार्षिक बिजली खपत को पार कर जाएगा।
सरकार का बयान- घबराहट के कारण बढ़ी सिलेंडर बुकिंग
सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनजातीय अंचल के विकास में खेत और किसान की अच्छी सेहत जरूरी : राज्यपाल पटेल
बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
LPG संकट के बीच सिलेंडर छोड़ इंडक्शन पर शिफ्ट हुआ सागर गैरें
एमपी में राज्यसभा की एक सीट पर सस्पेंस, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर
बिहार चुनाव: बीजेपी के बटुए से निकले 146.71 करोड़, सबसे ज्यादा 89 विधायक जीते
हरदीप पुरी ने लोकसभा में कहा—भारत में गैस-तेल की कोई कमी नहीं