मतदान के बाद सिद्धारमैया का राज्य में 20 सीटें जीतने का दावा
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मोदी लहर को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि कर्नाटक में कोई मोदी लहर नहीं है। सीएम सिद्धारमैया ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार की गारंटी योजनाओं के पक्ष में एक लहर है। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी राज्य में कुल 28 लोकसभा सीटों में से 20 सीटें जीतेगी।मतदान करने के बाद सिद्धारमैया ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "कर्नाटक में कोई मोदी लहर नहीं है। यहां केवल गारंटी की लहर है। कांग्रेस लगभग 20 सीटें जीतने वाली है, क्योंकि हमारी सरकार की योजनाएं बिना किसी मध्यस्थ के जनता तक पहुंची है। हर महीने लोगों के बैंक खातों में पैसा पहुंचा है।" बता दें कि शुक्रवार को कर्नाटक के 14 सीटों पर मतदान हुआ।
सिद्धारमैया ने भरोसा जताया कि जनता का आशीर्वाद कांग्रेस के साथ है। उन्होंने कहा कि पिछले साल विधानसभा चुनाव में भी जनता ने कांग्रेस को जीत दिलाई थी। पहले चरण के 14 सीटों में कांग्रेस को कितनी सीटों में जीत मिलेगी, इस सवाल पर उन्होंने कहा, "फिलहाल, स्पष्ट रूप से इसे नहीं बताया जा सकता है। यह एक सीक्रेट बैलट है, लेकिन हम यहां ज्यादातर सीटें जीतेंगे।"सवाल का जवाब देते हुए सिद्धारमैया ने कहा, "हम मैसूर और चामराजनगर की सीटों पर जीत हासिल करेंगे। विशेषज्ञों के अनुसार, यहां सिद्धारमैया की कुर्सी दांव पर है, क्योंकि मैसूर और चामराजनगर में जीत जरूरी है।" सिद्धारमैया ने बताया कि उन्होंने पिछले दो दिनों में गुलबर्गा और बीदर में मल्लिकार्जुन खरगे के साथ चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा, "हम दोनों क्षेत्रों में जीत हासिल करेंगे।"
डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज, गृहमंत्री ने लॉन्च किए चार नए टूल; उपग्रह चित्रों से बनेगा मकान सूचीकरण ब्लॉक
Nitish Kumar किसके कहने पर भाजपा के करीब आए, Narendra Modi के नाम पर पहले हुए थे दूर
Muppala Lakshmana Rao उर्फ गणपति नेपाल में गिरफ्तार, 15 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की संभावना
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, नामांकन के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहे
पुलिस महकमे में हुआ होली मिलन समारोह, अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर मनाई होली
महाराष्ट्र में परिवहन क्षेत्र की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ट्रांसपोर्टरों ने रखीं प्रमुख मांगें
नीतीश कुमार का पूरा प्रोफाइल: परिवार, शिक्षा और सियासी सफर की कहानी
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
37 साल बाद फिर उसी राह पर Nitish Kumar, क्या Narendra Modi सरकार में मिल सकती है बड़ी भूमिका?