हार के बाद कप्तान फाफ डू प्लेसी बहाने बनाते हुए आये नजर
अपने ही होम ग्राउंड पर आरसीबी को शुक्रवार की रात केकेआर के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। टीम के गेंदबाज एक बार फिर उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। कोलकाता के बल्लेबाजों ने 183 रन के विशाल लक्ष्य को महज 16.5 ओवर में हासिल कर लिया। चिन्नास्वामी में मिली शर्मनाक हार के बाद कप्तान फाफ डू प्लेसी बहाने बनाते हुए नजर आए।
हार के बाद क्या बोले फाफ?
केकेआर के खिलाफ मिली हार के बाद फाफ डू प्लेसी ने कहा, "काफी अजीब था। हमको पहली इनिंग में ऐसा लगा कि पिच में दोहरा पेस है। आपने देखा होगा कि जब केकेआर के गेंदबाज कटर्स, बैक ऑफ लेंथ गेंद फेंक रहे थे, तो बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे। हमको लगा कि यह एक सही स्कोर है। हमें पता था कि शाम में बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान हो जाएगा। मुझे लगता है कि थोड़ी बहुत ओस भी पड़ी। आप देखिए हमने पहली पारी में किस तरह से बल्लेबाजी की। पेस की कमी की वजह से विराट बॉल को हिट करने के लिए संघर्ष कर रहे थे।"
सलामी जोड़ी की जमकर की तारीफ
फाफ डू प्लेसी ने सुनील नरेन और फिल सॉल्ट की सलामी जोड़ी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "आपको मैच के बाद ही पता लगता है। हमने एक या दो चीजों का ट्राई करने की कोशिश की, पर वह दोनों (नरेन और फिल सॉल्ट) जिस तरह से बॉल को स्ट्राइक कर रहे थे वो शानदार था। उन दोनों ने कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने हमारे गेंदबाजों पर दबाव बनाया। नरेन और सॉल्ट ने कुछ दमदार क्रिकेट शॉट्स खेले और हमसे मैच को दूर ले गए। उन दोनों ने कमाल की बल्लेबाजी की और पहले छह ओवर में ही मैच का नतीजा लगभग तय कर दिया।"
नरेन-वेंकटेश ने मचाया बल्ले से धमाल
आरसीबी से मिले 183 रन के लक्ष्य को केकेआर ने हंसते-खेलते हुए महज 16.5 ओवर में हासिल कर लिया। सुनील नरेन ने फिल सॉल्ट के साथ मिलकर कोलकाता को धमाकेदार शुरुआत दी और महज 6.3 ओवर में पहले विकेट के लिए 86 रन जोड़े। नरेन ने सिर्फ 22 गेंदों का सामना करते हुए 47 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे वेंकटेश अय्यर ने 30 गेंदों पर 50 रन जड़े।
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
किसानों के लिए डिजिटल क्रांति, AI आधारित ‘भारत-विस्तार’ से बदलेगी खेती
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?