अदा शर्मा ने कहा- डिजाइनर कपड़े पहनने से कोई सफल नहीं होता
अदा शर्मा को पिछले कुछ सालों में सोशल मीडिया से लेकर फिल्म इवेंट्स तक में बहुत ग्लैमरस अंदाज में नहीं देखा गया है। हाल ही में अदा शर्मा ने बताया कि उन्हें अहसास हो चुका है कि डिजाइनर ड्रेस पहनकर कोई स्टार नहीं बनता है।
ऐसा बदला अदा शर्मा का नजरिया
हाल ही में एक इंटरव्यू में अदा शर्मा बताती हैं कि जब वह फिल्म ‘केरल स्टोरी’ का प्रमोशन कर रही थी तो अपनी मम्मी की साड़ी पहनकर, इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करती है। क्योंकि कहानी काफी सीरियस थी। फिल्म भी हिट हुई। तब अदा शर्मा को अहसास हुआ कि डिजाइनर कपड़े पहनकर कोई सफल नहीं होता है। तभी उनका नजरिया बदला कि सिर्फ अच्छी एक्टिंग करना ही जरूरी है।
नेचर के करीब रहना ज्यादा पसंद
आगे अदा शर्मा कहती हैं, ‘ बहुत सारी ड्रेस, जूतों को मेंटेन करना भी मुश्किल काम है। इसके लिए घर को बंद भी रखना है जिससे धूल-मिट्ट ना आए। लेकिन मुझे नेचर पसंद है, चिड़िया, कबूतर देखना अच्छा लगता है, इसलिए खिड़की खुली रखती हूं। यही कारण है कि मेरा ड्रेसेस से ज्यादा इंट्रेस्ट नेचर के साथ रहने में है।’
इस फिल्म में आएंगी नजर अदा
जल्द ही अदा शर्मा एक फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में अनुपम खेर भी एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी आईवीएफ से जुड़ी है, साथ ही इसमें कोर्ट रूम ड्रामा भी है। फिल्म के ट्रेलर में अदा का रोल भी काफी स्ट्रॉन्ग नजर आया। वह इसमें एक ऐसी महिला का रोल कर रही हैं, जो अपने पति के साथ खड़ी नजर आती है।
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
चुनाव से पहले सियासी घमासान: पीएम मोदी पर बयान को लेकर खरगे को EC का नोटिस