केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप का प्रदर्शन, बताया लोकतंत्र का काला दिन
भोपाल । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने मध्य प्रदेश के सभी जिलों समेत भोपाल में भी भाजपा प्रदेश कार्यालय के सामने प्रर्दशन किया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आप प्रवक्ता रमाकांत पटेल ने बताया कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार लगातार विपक्ष पर हमला कर उसे खत्म करने में लगी हुई है। पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बिना सबूतों के गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले आम आदमी पार्टी के ही दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, स्वास्थ्यमंत्री सतेंद्र जैन, और विजय नायर को केंद्र में बैठी मोदी सरकार फर्जी शराब नीति में गिरफ्तार कर चुकी है।

उन्होंने कहा कि केंद्र की सत्ता पर काबिज मोदी सरकार को इंडिया गठबंधन के बनते ही अपनी हार नजर आ रही हैं। दिल्ली के फर्जी शराब नीति घोटाले में ईडी और सीबीआई दो साल से हजारों जांच के बाद आज तक भ्रष्टाचार के एक ढेले भर का कोई एक सबूत नहीं दे पाई। यह केस एक दम निराधार है केंद्र की मोदी सरकार द्वारा आम आदमी पार्टी की स्वच्छ ईमानदार छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, भोपाल जिला अध्यक्ष हरीश पाठक ने कहा नरेंद्र मोदी केजरीवाल से डरते हैं, इसलिए लगातार केजरीवाल सरकार पर हमले किए जा रहे हैं। भाजपा की एजेंसी ने अनैतिक रूप से अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है।
इनविजिबल क्रिएटर्स के लिए फ्रेंड्स स्टूडियोज के किफायती पैकेज लॉन्च
धान भिगोने के मामले में कलेक्टर गौरव सिंह का एक्शन, जांच के लिए टीम गठित
एपस्टीन मामले में नया दावा, महिला ने किशोरावस्था में शोषण का लगाया आरोप
वेस्टइंडीज की बजाय इंग्लैंड टीम में जगह, क्या है बारबाडोस के इस खिलाड़ी की कहानी?
अक्षर पटेल का बड़ा बयान, कहा- भरोसा था आखिरी ओवर में पांच छक्के नहीं लगेंगे
गांधी मेडिकल कॉलेज में रेडिएशन सुविधा ठप, 1500 से ज्यादा कैंसर मरीजों को बाहर इलाज की मजबूरी
पवन सिंह को पत्नी ज्योति सिंह ने दी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं, सुलह के संकेत
शादी की सालगिरह पर अल्लू अर्जुन का रोमांटिक पोस्ट, पत्नी स्नेहा संग फोटो शेयर
T20 वर्ल्ड कप में सैमसन की बातों से प्रभावित हुए इयान बिशप, बोले- सच्चे लीडर की तरह सोच
‘कांग्रेस के लोग बाबा को छल रहे हैं’, टीएस सिंहदेव के बयान पर विजय शर्मा का तंज