पानी पुरी का ठेला लगाने वाले युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या
भोपाल। बैरसिया थाना इलाके के भोजापुरा में रहने वाले युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। हालांकि घटना की भनक लगते ही परिवार वाले उसे तत्काल ही इलाज के लिये अस्पताल लेकर गये थे। वहॉ कुछ देर बाद ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार भोजापुरा, तहसील बैरसिया में रहने वाले जमुना प्रसाद विश्वकर्मा गन्ने की चरखी का ठेला लगाते हैं। वहीं उनका 20 वर्षीय बेटा संजय विश्वकर्मा भोजापुरा चौराहा पर पानी पुरी का ठेला लगाता था। उसके परिवार में माता-पिता सहित तीन बहने हैं। एक बहन की शादी हो चुकी है जबकि दो अविवाहित हैं। परिवार वालो ने पुलिस को बताया की बीती सुबह संजय की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह उल्टियां करने लगा। जब परिजनो ने उससे उल्टियां करने का कारण पूछा तब उसने बताया उसने जहर खा लिया है। उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया गया जहॉ कुछ देर चले इलाज के बाद ही डॉक्टर ने संजय को मृत घोषित कर दिया। हॉस्पिटल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम हॉस्पिटल पहुंची थी, लेकिन युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसके मृत्यु पूर्व बयान नहीं हो सके थे। पुलिस मृतक के परिजन के बयान दर्ज करने के साथ ही अन्य बिंदुओ की पड़ताल कर रही है, जिसके पूरा होने पर ही आत्महत्या के कारणो का खुलासा हो सकेगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, 193 विपक्षी सांसदों ने दिया नोटिस
विधानसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा का विपक्ष ने किया बहिष्कार, उमेश पटेल ने लगाए गंभीर आरोप
दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश, इनकम टैक्स अधिकारी बनकर 50 तोला सोना और नकदी लूटी
क्या है छत्तीसगढ़ की ‘गौधाम योजना’? चरवाहों और गौ सेवकों को मिलेंगे पैसे
उद्घाटन के चार दिन बाद ही दिल्ली मेट्रो लाइन से 1000 मीटर सिग्नल केबल चोरी
बलरामपुर के तुर्रीपानी गांव में अफीम की खेती का खुलासा, दो गिरफ्तार; 2 करोड़ की अफीम जब्त
मंदसौर में दशा माता पूजा के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 15 महिलाएं घायल
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक ने स्कूटी में लगाई आग, घटना CCTV में कैद