गुणवत्ता आधारित चिकित्सा शिक्षा एवं सेवा व्यवस्था की ओर निर्णायक कदम”
रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज एक उच्चस्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य भवन, सेक्टर-19, नवा रायपुर में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता विभाग के सचिव अमित कटारिया ने की।
बैठक में प्रदेश में संचालित 10 शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों एवं 3 सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सालयों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इन संस्थाओं की सेवाओं की गुणवत्ता, प्रशासनिक दक्षता तथा सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए बैठक में 10 प्रमुख एजेंडों के अंतर्गत विभिन्न बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई।
इस अवसर पर आयुक्त चिकित्सा शिक्षा शिखा राजपूत तिवारी, संचालक डॉ. यू. एस. पैकरा, अतिरिक्त संचालक डॉ. पुनीत गुप्ता सहित समस्त अधिष्ठाता, संयुक्त संचालक, अधीक्षक एवं सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों के अधीक्षक उपस्थित रहे।
सचिव कटारिया ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि संस्थाओं की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना को सर्वोपरि रखते हुए आमजन को समय पर विशेषज्ञ और उन्नत चिकित्सकीय सुविधा सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही, सतत निगरानी, मूल्यांकन एवं संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विशेष बल देने की बात कही।
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात
कचना ओवर-ब्रिज जल्द होगा शुरू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अंतिम चरण के कार्यों का किया निरीक्षण