बहराइच जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में 5 युवकों की मौत
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में 5 युवकों की मौत हुई और 8 गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, बहराइच-गोंडा मार्ग पर तेलियनपुरवा के पास कोल्हूवा निवासी बाइक सवार प्रेम (30) और उनके दोस्त राजा बाग कोल्हूवा निवासी बल्लू (26) व एक अन्य साथी ई-रिक्शा से टकरा गए। इसमें तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्रेम को मृत घोषित कर दिया।
बता दें कि फर्दा त्रिकोलिय गांव निवासी बाइक सवार नितिन (18) और उनका दोस्त संचित (18) को हुजूरपुर पयागपुर मार्ग के त्रिकोलिया खुटेहना के पास कार ने टक्कर मार दी। जिससे नितिन की मौके पर ही मौत हुई। वहीं, संचित की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वे लोग खुटेहना से लौट रहे थे और रास्ते में हादसे का शिकार हुए।
वहीं जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयरामपुरवा के पास अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में राजेश कुमार पुत्र रामेश्वर निवासी खैरहनपुरवा की मौत हो गई। इसके अलावा लौकाही के पास बाजार से घर जा रहे थे कि बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी हादसे में सिंहपुर निवासी सलमान व हरिपुर दाखिला धनपारा के नागेंद्र सिंह की दोनों युवकों की मौत हो गई।
इसके अलावा देर रात कपड़ों की खरीदारी करने गए बाइक सवार पीआरडी जवान व उनके भाई को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में सुजौली के टांडा निवासी 50 वर्षीय बाइक चालक पीआरडी जवान जीते जितेंद्र सिंह पुत्र दर्पण सिंह व 35 वर्षीय छोटा भाई राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल