बाबरी का पुनर्निर्माण रोकने के लिए 400 सीटें जरूरी : हिमंत बिस्व सरमा
देश में इन दिनों चुनावी मौसम चल रहा है। अब तक तीन चरणों के दौरान कई प्रदेशों में मतदान हो गए हैं और अभी आगे कई राज्यों में कराए जाने हैं। वोटरों को लामबंद करने के लिए विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं और विरोधियों के खिलाफ बयानबाजी का दौर जारी है। इसी क्रम में, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस अयोध्या में राम मंदिर के स्थान पर बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण करा सकती है।मुख्यमंत्री सरमा गुरुवार को ओडिशा के मलकानगिरी में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मस्जिद के पुनर्निर्माण को रोकने के लिए जनता से भाजपा को 400 सीटों से जीताने का आग्रह किया।
राजनेता ने कहा, 'लोग हमसे पूछते हैं कि आपको 400 सीटें ही क्यों चाहिए। हम 400 सीटें इसलिए चाहते हैं क्योंकि कांग्रेस राम मंदिर की जगह बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण कर सकती है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि भारत में बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण कभी न हो। यही कारण है कि हमें पीएम मोदी को 400 से अधिक सीटें देनी हैं और उन्हें पीएम बनाना है।'भाजपा नेता ने कहा कि उनकी पार्टी राम मंदिर के निर्माण तक नहीं रुकेगी। उन्होंने कहा, 'पहले कांग्रेस हमसे पूछती थी कि राम मंदिर कब बनेगा। अब उन्होंने इसके बारे में पूछना बंद कर दिया है। कांग्रेस जानती है कि हम राम मंदिर पर रुकने वाले नहीं हैं, हमें अपने देश के हर मंदिर को मुक्त कराना है। हमारा एजेंडा लंबा है।'
अली खामेनेई की मौत पर सवाल, सोनिया गांधी-राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
निशांत कुमार राजनीति में एंट्री कर रहे, होली पर मिली मंत्री की शुभकामनाएँ
होली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान
सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू
Chhattisgarh में धान की अंतर राशि को लेकर गरमाई राजनीति
Raigarh में होली पर हाईटेक सुरक्षा, ड्रोन से रखी जाएगी नजर