नाइजीरिया में स्कूल की इमारत गिरने से 22 छात्रों की हुई मौत
अफ्रीकी देश नाइजीरिया में एक स्कूल की इमारत ढहने से 22 छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उत्तर-मध्य नाइजीरिया में शुक्रवार की सुबह तब हुआ जब बच्चों की क्लास चल रही थी। हादसे के बाद बचाव दल को मलबे में फंसे 100 से ज्यादा लोगों बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
जब यह हादसा हुआ उस समय छात्र सेंट्स एकेडमी कॉलेज पहुंचे ही थे कि तभी स्कूल की इमारत भरभराकर ढह गई। मरने वाले छात्रों की उम्र 15 साल से कम बताई गई है।
घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया
पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कुल इमारत ढहने के बाद मलबे में 154 छात्र फंसे हुए थे, लेकिन उनमें से 132 छात्रों को बचा लिया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बिना किसी दस्तावेज के इलाज शुरू करने के निर्देश
नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने हादसा होते ही बचाव और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ सुरक्षा बलों को घटनास्थल पर तैनात कर दिया। नाइजीरियाई सरकार ने जल्दी चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के लिए अस्पतालों को बिना किसी दस्तावेज या भुगतान के इलाज शुरू करने का निर्देश दिया।
सरकार ने इस त्रासद हादसे के लिए स्कूल की कमजोर बनावट और नदी के किनारे स्थित होने को जिम्मेदार ठहराया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 मार्च 2026)
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित हुईं निशि श्रीवास
गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छोटी बचत से बड़ा कदम, महतारी वंदन योजना से शुरू हुआ अपना व्यवसाय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 मार्च को अभिमुखीकरण कार्यक्रम में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से बदली जयराम देवांगन की किस्मत
महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा
सपनों को उड़ान देने जरूरत होती है साहस और संकल्प की
इंदौर और जबलपुर की तर्ज पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में बनेंगे “गीता भवन” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल