यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 2.16 लाख पंजीयन
भोपाल । प्रदेश के 1308 सरकारी और निजी कालेजों में संचालित यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों की कुल 10.18 लाख सीटों पर प्रवेश के लिए प्रक्रिया जारी है। यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों प्रवेश हेतु अब तक 2.16 लाख पंजीयन हो चुके हैं। यूजी के लिए शनिवार को 1.25 लाख सीटें आवंटित की गईं। पहले चरण में सिर्फ दो हजार विद्यार्थियों ने फीस जमा कर प्रवेश लिया है। यूजी में करीब आठ लाख से अधिक सीटों के लिए 1.61 लाख पंजीयन हुए। वहीं, सत्यापन 1.37 लाख हुए। पीजी में दो लाख से अधिक सीटों के लिए 40 हजार पंजीयन और 32 हजार सत्यापन हुए हैं। बता दें, कि विभाग ने इस साल प्रवेश के लिए दो चरणों की मुख्य काउंसलिंग के बाद कालेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) की जाएगी। यूजी में पंजीयन करवाने के बाद कालेजों में मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों की सूची जारी की जाएगी। वहीं, पीजी के लिए 29 मई को सीटों का आवंटन होगा। यूजी के लिए अपग्रेडेशन तीन जून तक होगा। यूजी के लिए अपग्रेडेशन से आवंटित कालेज में आनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 10 जून है। कालेजों में पीजी के लिए पंजीयन कराने वाले करीब 40 हजार विद्यार्थियों में से 32,832 ने सत्यापन कराया है। इनमें से 36,828 ने कालेजों का विकल्प दिया है। पीजी में पहले चरण में सीट आवंटन 29 मई को होगा। 29 से पांच जून तक आनलाइन फीस जमा होगी। वहीं, अपग्रेडेशन भी 29 मई को होगा। मालूम हो कि प्रदेश में यूजी व पीजी कालेजों की संख्या 1,308 है। इनमें कुल सीटों की संख्या 10.18 लाख, यूजी की सीटें 8.09 लाख है। प्रवेश के लिए कुल पंजीयन 1.61 लाख हुए हैं। कुल 1.25 लाख सीटें आवंटित की जा चुकी है, इनमें पीजी की 2.08 लाख सीटें है।
आयुष्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, नकली अस्पताल से 778 दावे कर 64 लाख की ठगी
CM साय की बड़ी सौगात, 5 लाख भूमिहीन परिवारों को मिले 500 करोड़
रामावतार जग्गी हत्याकांड हाईकोर्ट में फिर खुला, 1 अप्रैल को अंतिम सुनवाई
शाकिब अल हसन की वतन वापसी तय? BCB में फिर दिखेंगे स्टार ऑलराउंडर!
बंगाल की सियासत गरमाई, ममता बनर्जी का भाजपा पर बड़ा हमला
गंभीर के नाम और तस्वीर के गलत इस्तेमाल पर हाईकोर्ट सख्त
छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायतों के सोशल ऑडिट में गड़बड़ी का खुलासा
वार्ड बॉय नियमितीकरण आदेश की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त
निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में बड़ा हादसा, हाइड्रोलिक जैक टूटने से एक की मौत