मुंबई में 16 किलोग्राम ड्रग्स जब्त, 12 तस्कर गिरफ्तार
डॉ.गायत्री ✍🏻.....
मुंबई। मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने एक महीने में करीब 3.25 करोड़ रुपये की 16 किलोग्राम ड्रग्स जब्त कर 12 तस्करों को गिरफ्तार किया है। एएनसी अधिकारी के मुताबिक, गिरफ्तारियां सहार गांव, नालासोपारा, सांताक्रूज, कुर्ला, बाइकुला और अन्य इलाकों से की गई हैं। उन्होंने बताया कि जब्त किए गए ड्रग्स में अलग-अलग मात्रा में एमडी, हेरोइन और गांजा शामिल है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने सहार गांव से एक, नालासोपारा से 2, सांताक्रूज से 3, दक्षिण मुंबई से 2, कुर्ला और बाइकुला से एक-एक और कुर्ला से एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.24 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग्स जब्त की है।
उन्होंने बताया कि एक अन्य व्यक्ति को अंधेरी से 1.02 करोड़ रुपये की अनुमानित कीमत के गांजा और हीरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। 2023 में एएनसी ने 106 मामले दर्ज किए जिसमें 229 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 53.23 करोड़ रुपये से अधिक के ड्रग्स बरामद किए हैं। इस साल से अब तक 17 मामले दर्ज किये जा चुके हैं और 43 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से 23.59 करोड़ रुपये मूल्य की 30.843 किलोग्राम ड्रग्स बरामद कर 4.05 लाख रुपये नकद भी जब्त किए हैं।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल