महाराष्ट्र में 12 साल की बच्ची से गैंगरेप के बाद हत्या
मुंबई । महाराष्ट्र में एक 12 साल की बच्ची की गैंगरेप के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। यह मामला गोंदिया जिले के देवरी तहसील के चिचगढ़ थाना के अंतर्गत आने वाले गोठणपार का है। पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया है लेकिन आरोपियों के भी नाबालिग होने की वजह से उन्हें 17 मई तक बाल सुधार गृह भेजा गया है। चारों का बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद पकड़े जाने की बात को लेकर आपसी विवाद हुआ और उन्होंने पत्थर से कुचलकर लड़की की हत्या कर दी। बच्ची आदिवासी आश्रम शाला में छठवीं कक्षा की छात्रा थी।
दुष्कर्म करने वाले बच्ची के पड़ोस के गांव चिल्हाटी के रहने वाले थे। ये चारों आरोपी 12वीं पास हैं तथा अलग-अलग दुकानों में काम करते हैं। इनमें से एक लड़की का बॉयफ्रेंड था। लड़की को बॉयफ्रेंड से मिलाने के बहाने बाइक पर बिठाकर उसे ये सब जंगल लाए थे।
इस मामले के कारण इलाके के लोगों में आक्रोश फैला हुआ था। बलात्कारियों की गिरफ्तारी को लेकर विभिन्न आदिवासी संगठनों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा था तथा आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। जंगल का मामला होने के कारण वहां से कोई गवाह मिलना या फोन कॉल की लोकेशन आदि मिलना भी संभव नहीं था। मामले की जांच के 6 टीम का गठन किया गया। 40 पुलिसकर्मियों ने दिन-रात मेहनत करते इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाया।
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल
वंदे मातरम दिशा-निर्देश पर उज्जैन के इमाम का बयान: ‘हिंदू और गैर-हिंदुओं के स्कूल अलग हों’
Bhopal में MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में हंगामा
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान