8 साल की चचेरी बहन से 12 वर्ष के लड़के ने किया कथित रूप से दुष्कर्म
शाहजहांपुर । उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के निगोही थाना इलाके में 12 वर्षीय लड़के ने अपनी आठ साल की चचेरी बहन से कथित रूप से दुष्कर्म किया।
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने रविवार को ‘ईएमएम’ को बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर उसके रिश्ते के नाबालिग भाई के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया है कि बच्ची के साथ हुई घटना के कारण उसकी हालत खराब हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एएसपी ने बताया कि परिजन खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। तभी किसी ने उन्हें सूचना दी कि उनकी बेटी को चोट लग गई है। उन्होंने बताया कि इसके बाद परिजन उसे निजी डॉक्टर के पास ले गए जिसने उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीम बना दी है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही