दिल्ली में अवैध रूप से दौड़ रहे 114 ई-रिक्शा जब्त, जेसीबी से किया नष्ट
नई दिल्ली। दिल्ली की सड़कों पर दौड़ रहे अवैध ई-रिक्शा चालकों पर शिकंजा कसते हुए परिवहन विभाग ने 114 ई-रिक्शों को जब्त किया है। विभाग ने लगातार मिल रही शिकायतों के बाद गैरकानूनी रूप से चल रहे ई-रिक्शों को जब्त किया और जेसीबी से इन्हें नष्ट कर दिया।
परिवहन विभाग ने अपना पूरा फोकस अवैध ई-रिक्शों पर केंद्रित कर दिया है। दिल्ली में करीब एक लाख 60 हजार ई रिक्शा चलते हैं, जिसमें बड़ी संख्या में अवैध ई-रिक्शा भी हैं, जिनके पास न तो लाइसेंस और न परमिट। ये ई-रिक्शा दिल्ली की सड़कों पर खतरनाक तरीके से लोगों की जान जोखिम में डालकर चलते हैं साथ ही ई-रिक्शा चालकों ने पूरी तरह सड़कों को घेर लेने की भी शिकायतें मिल रहीं थीं। ये अवैध ई-रिक्शे सड़कों पर खुलेआम बिजली चोरी भी करते हैं. जिसकी वजह से बिजली कंपनियों को करीब 120 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है और यह नुकसान दिल्ली की जनता से वसूला जाता है।
एक ई रिक्शा को चार्ज करने में 8 से 10 यूनिट बिजली खर्च होती है, लेकिन यह रिक्शा माफिया बिजली के पोल से बिजली चोरी कर के रिक्शाओं को चार्ज करते हैं, जिसके कारण दिल्ली में पिछले दिनों कई हादसे हुए और ई-रिक्शा में करंट आने से एक साल साल के बच्चे की और एक 40 साल की व्यक्ति की मौत हो गई थी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप