भदभदा-कलियासोत डैम के 1-1 गेट खोले गए
भोपाल । कैचमेंट एरिया में बारिश होने से भोपाल के भदभदा और कलियासोत डैम के 1-1 गेट सोमवार सुबह खोल दिए गए। सुबह साढ़े 9 बजे भदभदा डैम का एक गेट खोला गया। फिर कलियासोत डैम का गेट खुला। केरवा डैम के गेट से भी पानी छलक रहा है। यहां 8 ऑटोमैटिक गेट हैं।
भदभदा डैम का सीजन में 10वीं बार गेट खुला है। वहीं, कलियासोत डैम के 14 बार गेट खोले जा चुके हैं। भोपाल के पास कोलार डैम भी पानी का लेवल फुल टैंक लेवल पर पहुंच गया है। केरवा भी फुल हो चुका है। रविवार को भोपाल में बारिश हुई। कोलार समेत कई इलाकों में देर रात तक तेज बारिश का दौर चला। वहीं, सोमवार को धूप-छांव वाला मौसम रहा।
जून, जुलाई और अगस्त के बाद सितंबर महीने में भी भोपाल में अच्छी बारिश हुई है। पिछले तीन महीने में तो कोटे से ज्यादा पानी गिर चुका है। सितंबर में साढ़े 7 इंच के मुकाबले साढ़े 9 इंच पानी गिर चुका है।
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन की तारीख बढ़ाई गई
भाजपा नेता के ‘हिंदू विधायक’ बयान पर मचा घमासान, EC को रिपोर्ट भेजने की तैयारी
सीमावर्ती इलाकों के विकास पर सरकार का बयान, संसद में रखी पूरी रिपोर्ट
Rajeev Shukla ने राज्यसभा में उठाया छत्तीसगढ़ की रेल परियोजनाओं का मुद्दा
RCB को बड़ा झटका, यश दयाल टीम से नहीं जुड़ेंगे
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का बड़ा फैसला, भगदड़ पीड़ितों को श्रद्धांजलि
1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में प्लास्टिक बोतलों में मिलेगी शराब
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी, पुलिस आरक्षक भर्ती पर बड़ा फैसला
कलेक्टर से मिलने के लिए पूरे दिन बैठी रही जिला पंचायत अध्यक्ष