कौशांबी में आकाशीय बिजली गिरने से 02 लोगों की मौत
कौशांबी । यूपी के कौशांबी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गुरुवार को दो लोगों की मौत हो गई। साथ ही एक छात्रा और टीचर बेहोश हो गयीं। तुरंत ही उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद से इलाके में हड़ंकप मच गया है। वहीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है।
बता दें कि मंगलवार को भी पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के लोधन का पुरवा और धावड़ा गांव में आकाशीय बिजली के चपेट में एक किशोर व दो महिला सहित तीन लोगों की मौत हुई थी। अब तक जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 5 मौत हो चुकी है।
यहां के करारी थाना क्षेत्र के सल्लहा गांव में 11 वर्षीय संजीत कुमार खेत में था। उसी दौरान बारिश होने लगी और वो महुआ के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तभी आकाशीय बिजली गिरी और वो इसकी चपेट में आ गया। जिससे संजीत की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मौके पर मौजूद 65 वर्षीय छोटेलाल गंभीर रूप से झुलस गए। जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। इसके अलावा खास गांव की गंगादेई (55) खेत में धान की रोपाई कर रही थी। तभी बिजली गिरी और उसकी मौत हो गई। सिराथू तहसील के कड़ा बीआरसी के मलाक निदुरा गांव के कंपोजिट विद्यालय व सरसवां ब्लाक के अंधावा गांव के कंपोजिट विद्यालय में आकाशीय बिजली गिरी है। स्कूल में बच्चे इंटरवेल होने के चलते क्लास रूम से बाहर थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी और कक्षा 5 में पढ़ने वाली नंदिनी उसकी चपेट में आई। साथ ही शिक्षिका प्रीति सिंह भी बेहोश होकर जमीन पर गिर गयीं। दोनों को कड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि स्कूल के बिजली के उपकरण खराब हैं। जिसके चलते बड़ा नुकसान नहीं हुआ। ऐसे ही सरसवां ब्लाक के अंधावा गांव के कंपोजिट में भी आकाशीय बिजली गिरी और शिखा देवी नाम की महिला झुलस गई। इस मामले में एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने दो लोगो की मौत हुई है। दो घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही