वित्तीय मजबूती की ओर यस बैंक: मूडीज के अपग्रेड से निवेशकों में भरोसा बढ़ा, एसेट क्वालिटी में भी बड़ा सुधार
Yes Bank Rating: ग्लोबल क्रेडिट रेटिंग एजेंसी Moody’s Ratings ने शुक्रवार को Yes Bank की लॉन्ग टर्म विदेशी और स्थानीय करेंसी जमा रेटिंग को Ba3 से बढ़ाकर Ba2 कर दिया है. इस निर्णय के पीछे बैंक के क्रेडिट प्रोफाइल में धीरे-धीरे हो रहे सुधार, बेसलाइन क्रेडिट असेसमेंट में बढ़ोतरी और लोन लॉस रिजर्व्स की मजबूती को प्रमुख कारण बताया गया है. मूडीज ने बैंक के बेसलाइन क्रेडिट असेसमेंट (BCA) को भी b1 से बढ़ाकर ba3 कर दिया है.
NPL में भारी गिरावट
मार्च 2025 तक Yes Bank का Non-Performing Loan (NPL) रेशियो घटकर 1.6 फीसदी रह गया, जो मार्च 2022 में 13.9 फीसदी था. यह सुधार एसेट क्वालिटी में उल्लेखनीय डेवलपमेंट को दिखाता है.साथ ही, NPLs के मुकाबले Provisioning Coverage Ratio भी 71 फीसदी से बढ़कर 80 फीसदी हो गया है, जिससे एसेट क्वालिटी बफर मजबूत हुआ है. इसके अलावा, मूडीज ने यह भी कहा कि भारत सरकार (Baa3 रेटिंग) से मिलने वाला सिस्टमैटिक सपोर्ट भी रेटिंग अपग्रेड में सहायक रहा है.
चुनौतियां और जोखिम
हालांकि बैंक ने कई क्षेत्रों में प्रगति की है, लेकिन मूडीज ने कुछ जोखिमों को लेकर चेतावनी भी जारी की है. एजेंसी के अनुसार, Retail और SME लोन में तेज विस्तार, High-Risk Retail Lending पर बढ़ती निर्भरता, और Third-Party Loan Origination से जुड़े “Unseasoned Risks” अभी भी बरकरार हैं.
प्रशांत कुमार के कार्यकाल को मिला विस्तार
Yes Bank के MD और CEO प्रशांत कुमार को RBI ने छह महीने का अतिरिक्त कार्यकाल विस्तार दे दिया है. यह विस्तार 6 अक्टूबर से लागू होगा या तब तक जारी रहेगा जब तक बैंक कोई नया CEO नियुक्त नहीं कर लेता. यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब बैंक वैश्विक भर्ती एजेंसियों की मदद से नए CEO की नियुक्ति की प्रक्रिया में जुटा हुआ है.
शेयर बाजार में कैसा रहा प्रदर्शन
Yes Bank के शेयरों में पिछले कुछ समय से गिरावट का दौर जारी है. शुक्रवार, 13 जून को शेयर 0.88 फीसदी की गिरावट के साथ 20.24 रुपये पर बंद हुआ. पिछले 6 महीनों में शेयर में 4.03 फीसदी, और पिछले एक वर्ष में 14.96 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.
शेयर बाजार भूल जाएं, NHAI की स्कीम से मिलेगा बड़ा मुनाफा
तेज गेंदबाज का कहर, वैभव सूर्यवंशी बिना खाता खोले लौटे पवेलियन
आयकर विभाग ने संजय पाठक की कंपनियों को भेजा अंतिम नोटिस, 443 करोड़ की वसूली तय
यूपी के रामपुर में विदेश में रह रहे दो लोगों के खिलाफ SIR फार्म भरने पर मुकदमा
पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर टकराव, चार की जान गई और कई घायल
अवैध धान पर बड़ी रेड...बलौदाबाजार में 2052 कट्टे जब्त, सरकारी सिस्टम में सेंध लगाने वालों पर शिकंजा, जानें कौन-कौन फंसा
निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के कार्यक्रम पर हाई अलर्ट, बाबरी मस्जिद की नींव बनी चर्चा का केंद्र
घर बैठे मिलेगी नौकरी...सिंघस्थ के लिए 5,000 होम गार्ड्स भर्ती का रास्ता साफ...CM ने किया बटालियन बनाने का ऐलान, ऐसे करें अप्लाई
लखपति किसान बनने का मौका...CM ने की बड़ी घोषणा, जानें किसे मिलेगा लाभ और कैसे करें आवेदन
फ्लाइट रद्द होने से परेशान यात्रियों के लिए खुशखबरी...रेलवे ने उठाया बड़ा कदम, इन 37 ट्रेनों में जोड़े एक्स्ट्रा कोच, देखें लिस्ट