कौन हैं फूल सिंह बरैया? महिलाओं पर बेहूदा बयान से क्यों मचा बवाल
भोपाल। मध्य प्रदेश में भांडेर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के महिलाओं को लेकर दिए बेहूदा बयाने के बाद सियासत गरमा गई है. कांग्रेस विधायक के बयान के बाद से ही बीजेपी समेत तमाम सामाजिक संगठनों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. हर तरफ फूल सिंह बरैया की आलोचना हो रही है. आखिर कौन हैं कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया, जो अपने बयान के बाद देशभर में चर्चा में आ गए हैं।
2 करोड़ से ज्यादा का कर्ज
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में फूल सिंह बरैया ने भी कांग्रेस की तरफ से भांडेर सीट से पर्चा भरा था. इस दौरान दाखिल हलफनामे के मुताबिक उनके पास कुल 30 लाख की चल संपत्ति है. इसमें 4 लाख 10 हजार की 3 बंदूकें भी शामिल हैं. इसके अलावा उनके पास करीब एक करोड़ 80 लाख की अचल संपत्ति है. इसमें 60 लाख की जमीन और एक करोड़ 20 लाख का एक अपार्टमेंट शामिल है. वहीं शपथ पत्र के मुताबिक कांग्रेस विधायक पर 2 करोड़ से ज्यादा का कर्ज है. फूल सिंह बरैया ने अलग-अलग पर्पज से लोन ले रखा है. इसमें घर बनवाने से लेकर एजुकेशन लोन भी शामिल है।
ग्वालियर से की है इंजीनियरिंग
64 साल के कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया मूल रूप से मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले हैं. बरैया ने एमआईटीएस ग्वालियर से बीई मैकेनिकल की डिग्री हासिल की है. इंजीनियरिंग की डिग्री और पढ़े लिखे होने के बावजूद उनके बेतुके बयान ने महिलाओं में उनके खिलाफ गुस्सा भर दिया. कांग्रेस से पहले फूल सिंह बरैया बसपा में थे. साल 2020 में उन्होंने भांडेर विधानसभा से कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ा. लेकिन भाजपा प्रत्याशी ने उन्हें हरा दिया. हालांकि साल 2023 में भाजपा प्रत्याशी के घनश्याम पिरोनिया को 29 हजार 438 वोटों से हराकर जीत दर्ज की।
सरकारी स्कूलों को लेकर CJP का बड़ा कदम, ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था पर उठाए जाएंगे सवाल
80वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में गूंजा देशभक्ति का संदेश, रेखा गुप्ता ने फहराया तिरंगा
पहलगाम आतंकी हमले पर PM मोदी का पहला सवाल आया सामने, NSA डोभाल ने किया खुलासा
महिला आरक्षण को लेकर PM मोदी का विपक्ष को संदेश, ‘आप क्रेडिट ले लें, लेकिन महिलाओं को हक मिले’
RSS कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह, कृष्ण गोपाल ने देशवासियों से एकजुट रहने की अपील की
किशनपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वतंत्रता दिवस पर कथित लापरवाही, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर दिखाई स्थिति
लैंडस्लाइड और बाढ़ से अरुणाचल में बिगड़े हालात, चार लोगों की मौत; सेना के जवान लापता
लाल परेड ग्राउंड से CM मोहन यादव का बड़ा संदेश, 6 महीने में डॉक्टरों की भर्ती का ऐलान
'कुलदीप को चाहिए गिल का हाथ', मोहम्मद कैफ ने कप्तान को क्यों दी सलाह?
एक्सप्रेसवे पर हादसे ने छीनी चार जिंदगियां, खाटू श्याम जा रहे लोगों की कार ट्रक से टकराई