शेयर बाजार में भगदड़, सेंसेक्स में 909 अंकों की गिरावट; मेटल-हेल्थकेयर स्टॉक्स पस्त
नई दिल्ली। बॉंड यील्ड में लगातार हो रही वृद्धि के कारण वैश्विक शेयर बाजारों में आई भारी गिरावट का असर अब भारतीय शेयर बाजार पर भी साफ देखने को मिल रहा है। बाजार लगातार दूसरे सत्र में दबाव के साये में नजर आया, जहां प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 50 मिले-जुले रुख के साथ सपाट स्तर पर खुले थे। हालांकि, कारोबार की शुरुआत के कुछ ही समय बाद बाजार पर बिकवाली का दबाव और बढ़ गया, जिसके चलते दोनों प्रमुख सूचकांक नीचे फिसल गए।
आरबीआई की मौद्रिक नीति और वैश्विक संकेतों का असर
मौजूदा समय में निवेशक भारतीय रिजर्व बैंक की ताजा मौद्रिक नीति के फैसलों और उसके संभावित प्रभावों का गहराई से आकलन करने में जुटे हैं। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर से मिल रहे कमजोर संकेतों और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लगातार जारी बिकवाली ने भी घरेलू बाजार की धारणा को काफी हद तक प्रभावित किया है, जिससे कारोबारी सतर्क रुख अपनाए हुए हैं।
राशिफल 08 नवंबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिव्या पुरी को स्नेहभरा पत्र, छात्रा ने बताया गर्व का क्षण
महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
मध्यप्रदेश को बनाएंगे दो साल में दुग्ध उत्पादन में नंबर वन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम