शेयर बाजार में गिरावट का झटका! सेंसेक्स 519 अंक टूटा, निफ्टी 25,600 के नीचे बंद
व्यापार: विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और एशियाई व यूरोपीय बाजारों में कमजोर रुख के बीच मंगलवार को शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 519.24 अंक या 0.62 प्रतिशत गिरकर 83,459.15 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 565.72 अंक या 0.67 प्रतिशत गिरकर 83,412.77 अंक पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 165.70 अंक या 0.64 प्रतिशत गिरकर 25,597.65 अंक पर बंद हुआ।
विदेशों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण मंगलवार को रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर से उबरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे की बढ़त के साथ 88.66 (अनंतिम) पर बंद हुआ।
सेंसेक्स की कंपनियों का हाल
सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड, इटर्नल, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, मारुति और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स प्रमुख रूप से पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। वहीं, टाइटन, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और भारतीय स्टेट बैंक को लाभ हुआ।
यूरोपीय बाजारों में दिखी गिरावट
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। सोमवार को यूरोप के बाजार नकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे, जबकि अमेरिकी बाजार अधिकतर बढ़त के साथ बंद हुए।
ब्रेंट क्रूड का भाव घटकर 64.02 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.34 प्रतिशत घटकर 64.02 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,883.78 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने पिछले कारोबार में 3,516.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सोमवार को सेंसेक्स 39.78 अंक या 0.05 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 83,978.49 पर बंद हुआ। निफ्टी 41.25 अंक या 0.16 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 25,763.35 पर बंद हुआ।
80वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में गूंजा देशभक्ति का संदेश, रेखा गुप्ता ने फहराया तिरंगा
पहलगाम आतंकी हमले पर PM मोदी का पहला सवाल आया सामने, NSA डोभाल ने किया खुलासा
महिला आरक्षण को लेकर PM मोदी का विपक्ष को संदेश, ‘आप क्रेडिट ले लें, लेकिन महिलाओं को हक मिले’
RSS कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह, कृष्ण गोपाल ने देशवासियों से एकजुट रहने की अपील की
किशनपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वतंत्रता दिवस पर कथित लापरवाही, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर दिखाई स्थिति
लैंडस्लाइड और बाढ़ से अरुणाचल में बिगड़े हालात, चार लोगों की मौत; सेना के जवान लापता
लाल परेड ग्राउंड से CM मोहन यादव का बड़ा संदेश, 6 महीने में डॉक्टरों की भर्ती का ऐलान
'कुलदीप को चाहिए गिल का हाथ', मोहम्मद कैफ ने कप्तान को क्यों दी सलाह?
एक्सप्रेसवे पर हादसे ने छीनी चार जिंदगियां, खाटू श्याम जा रहे लोगों की कार ट्रक से टकराई
मिराज की शानदार पारी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेश 426 पर ऑलआउट