“प्रत्येक वोट जरूरी है” विषय पर राज्य स्तरीय स्लोगन प्रतियोगिता
भोपाल : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 में मतदान के बेहतर प्रतिशत के लिए मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत “प्रत्येक वोट जरूरी है” विषय पर राज्य स्तरीय स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही 10 प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्राप्त प्रविष्टियों के मूल्यांकन के लिए एक राज्य स्तरीय चयन समिति का गठन भी किया गया है। चयन समिति के मूल्यांकन के बाद परिणाम घोषित किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को अपनी प्रविष्टि https://mp.mygov.in/ पोर्टल पर भेजनी होगी। इसके साथ ही प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी। प्रतिभागी गुरूवार 25 अप्रैल तक प्रविष्टि भेज सकेंगे।
विजयी प्रतिभागियों को यह मिलेगी पुरस्कार राशि
- प्रथम पुरस्कार – ₹51,000 एवं प्रमाण पत्र
- द्वितीय पुरस्कार – ₹21,000 एवं प्रमाण पत्र
- तृतीय पुरस्कार – ₹11,000 एवं प्रमाण पत्र
–10 प्रतिभागियों को 5,100-5,100 रुपये का विशेष पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
नियम-शर्तें
-प्रतिभागी मध्यप्रदेश का मूल निवासी हो।
-एक प्रतिभागी की एक प्रविष्टि अधिकतम 25 से 30 शब्दों में हो।
-प्रविष्टि मौलिक, अर्थपूर्ण एवं हिंदी भाषा में होना चाहिए।
-प्रविष्टि में कोई उत्तेजक या आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग न हो।
-प्रतिभागी प्रविष्टि के साथ अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी भी जरूर लिखें।
-श्रेष्ठ प्रविष्टि का चयन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा गठित राज्य स्तरीय चयन समिति द्वारा किया जाएगा। चयन समिति का निर्णय अंतिम होगा।
-प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है।
महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा
सपनों को उड़ान देने जरूरत होती है साहस और संकल्प की
इंदौर और जबलपुर की तर्ज पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में बनेंगे “गीता भवन” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
डॉक्टर सेवाभाव से मरीज का करें इलाज : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
नरेला होली मिलन समारोह का भव्य समापन
ईरान युद्ध से फूड डिलीवरी, कॉस्मेटिक्स और कपड़ा उद्योग सेक्टर भी हो सकता है प्रभावित
बीजेपी तमिलनाडु में चुनाव से पहले टीवीके को एनडीए गठबंधन में चाहती है जोड़ना
गोदरेज प्रॉपर्टीज ने कोयम्बटूर में खरीदी 44 एकड़ जमीन, आवासीय प्रोजेक्ट की तैयारी