पंचतत्वों के शुद्धिकरण के साथ हुई सामंथा‑राज की भूत‑शुद्धि शादी, जानिए क्या है इसका महत्व
बॉलीवुड | अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु और फिल्म डायरेक्टर राज निदिमोरु ने 1 दिसंबर को शादी कर ली है। उनकी शादी कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र के लिंग भैरवी मंदिर में हुई। सामंथा और राज का भूत शुद्धि विवाह हुआ है। जानिए क्या है भूत शुद्धि विवाह।
भूत शुद्धि विवाह क्या होता है?
खबर के अनुसार, यह एक प्राचीन योगिक रस्म है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन के शरीर, मन और ऊर्जा को पांच तत्वों (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश) से पूरी तरह शुद्ध किया जाता है। 'भूत शुद्धि विवाह' का अर्थ है एक ऐसी प्रक्रिया जो इन पांच तत्वों को शुद्ध करती है। इससे पति-पत्नी के बीच बहुत गहरा आध्यात्मिक और ऊर्जा का रिश्ता बनता है। ऐसा माना जाता है कि इस अनुष्ठान से वैवाहिक जीवन में सुख, समृद्धि और आध्यात्मिक एकता आती है।
कैसे होता है यह विवाह
इसमें लिंग भैरवी देवी (दिव्य स्त्री शक्ति) की विशेष कृपा मांगी जाती है। दंपति पवित्र अग्नि के चारों ओर परिक्रमा करते हैं और मंदिर में देवी के सामने एक-दूसरे से आजीवन साथ निभाने की प्रतिज्ञा लेते हैं। ये समारोह बहुत सादा, शांत और निजी होता है। इसमें सिर्फ बहुत करीबी परिवार वाले और दोस्त ही शामिल होते हैं।
क्या है ईशा केंद्र?
ईशा केंद्र में तीन तरह के पवित्र विवाह होते हैं- भूत शुद्धि विवाह, लिंग भैरवी विवाह, और विवाह वैभव। इनमें भूत शुद्धि विवाह को सबसे शुद्ध और शक्तिशाली माना जाता है। हालांकि, अगर दुल्हन गर्भवती हो तो यह विशेष अनुष्ठान नहीं कराया जाता। सामंथा और राज ने भूत शुद्धि विवाह किया है।
शेयर बाजार भूल जाएं, NHAI की स्कीम से मिलेगा बड़ा मुनाफा
तेज गेंदबाज का कहर, वैभव सूर्यवंशी बिना खाता खोले लौटे पवेलियन
आयकर विभाग ने संजय पाठक की कंपनियों को भेजा अंतिम नोटिस, 443 करोड़ की वसूली तय
यूपी के रामपुर में विदेश में रह रहे दो लोगों के खिलाफ SIR फार्म भरने पर मुकदमा
पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर टकराव, चार की जान गई और कई घायल
अवैध धान पर बड़ी रेड...बलौदाबाजार में 2052 कट्टे जब्त, सरकारी सिस्टम में सेंध लगाने वालों पर शिकंजा, जानें कौन-कौन फंसा
निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के कार्यक्रम पर हाई अलर्ट, बाबरी मस्जिद की नींव बनी चर्चा का केंद्र
घर बैठे मिलेगी नौकरी...सिंघस्थ के लिए 5,000 होम गार्ड्स भर्ती का रास्ता साफ...CM ने किया बटालियन बनाने का ऐलान, ऐसे करें अप्लाई
लखपति किसान बनने का मौका...CM ने की बड़ी घोषणा, जानें किसे मिलेगा लाभ और कैसे करें आवेदन
फ्लाइट रद्द होने से परेशान यात्रियों के लिए खुशखबरी...रेलवे ने उठाया बड़ा कदम, इन 37 ट्रेनों में जोड़े एक्स्ट्रा कोच, देखें लिस्ट