प्रियंका चोपड़ा को भायी फुलेरा की लौकी, ‘पंचायत’ के प्रधान जी से मंगाई खास सब्ज़ी
मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, जो आजकल अपनी हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' से चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने ‘पंचायत’ वेब सीरीज के बहुचर्चित अभिनेता रघुबीर यादव उर्फ ‘प्रधान जी’ के साथ वीडियो कॉल पर बात की। उनके बीच हुई बातचीत का वीडियो भी सामने आया है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने न्यूयॉर्क में प्रधान जी से एक खास चीज को भेजने को बोला है। चलिए सुनते हैं दोनों की बीच हुई इस चर्चा को।
‘पंचायत’ के प्रधान जी ने प्रियंका चोपड़ा से की बात
गुरुवार की रात प्राइम वीडियो ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। इसमें 'पंचायत' फेम अभिनेता रघुबीर यादव उर्फ ‘प्रधान जी’ और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के बीच वीडियो कॉल के जरिए बातचीत होती है। वीडियो की शुरुआत में प्रधान जी प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' का एक सीन मोबाइल पर देखते हैं। फिर वह कहते हैं, ‘सचिव जी, जरा देखिए तो, क्या धमाल मचाया है प्रियंका बिटिया ने। हम शुभकामनाएं दे देते हैं उनको।’ फिर वह वीडियो कॉल पर अभिनेत्री से जुड़ते हैं और उन्हें बताते हैं कि पूरे फुलेरा गांव को उन पर गर्व है।
प्रियंका चोपड़ा ने लौकी भेजने की डिमांड की
आगे बातचीत में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ‘अरे तो इसी बात पर थोड़ी लौकी यहां भी भेज दीजिए ना, क्योंकि न्यूयॉर्क में कहीं नहीं मिलती।’ इस पर प्रधान जी ने एक्ट्रेस से लौकी भेजने का वादा करते हुए उन्हें अपना पता भेजने को कहा। इसके जवाब में प्रियंका ने 'पंचायत' के अंदाज में बोला, 'देख रहा है बिनोद? हमारे लिए फुलेरा से लौकी आ रही है।' इसके साथ ही अभिनेत्री ने प्रधान जी को ‘पंचायत 4’ का सबसे अहम किरदार बताया।
यूजर्स ने दिए शानदार रिएक्शंस
इस वीडियो के आते ही नेटिजंस खुशी से झूम उठे और उनकी तमाम प्रतिक्रियाएं आने लगीं। एक यूजर ने बोला कि इस कोलैब का उन्हें इंतजार था। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि प्रधान जी सबके पसंदीदा हैं। इसके अलावा कमेंट सेक्शन में एक अन्य यूजर ने बोला कि दोनों प्राइम पर तहलका मचाए हुए हैं।
सरकारी स्कूलों को लेकर CJP का बड़ा कदम, ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था पर उठाए जाएंगे सवाल
80वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में गूंजा देशभक्ति का संदेश, रेखा गुप्ता ने फहराया तिरंगा
पहलगाम आतंकी हमले पर PM मोदी का पहला सवाल आया सामने, NSA डोभाल ने किया खुलासा
महिला आरक्षण को लेकर PM मोदी का विपक्ष को संदेश, ‘आप क्रेडिट ले लें, लेकिन महिलाओं को हक मिले’
RSS कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह, कृष्ण गोपाल ने देशवासियों से एकजुट रहने की अपील की
किशनपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वतंत्रता दिवस पर कथित लापरवाही, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर दिखाई स्थिति
लैंडस्लाइड और बाढ़ से अरुणाचल में बिगड़े हालात, चार लोगों की मौत; सेना के जवान लापता
लाल परेड ग्राउंड से CM मोहन यादव का बड़ा संदेश, 6 महीने में डॉक्टरों की भर्ती का ऐलान
'कुलदीप को चाहिए गिल का हाथ', मोहम्मद कैफ ने कप्तान को क्यों दी सलाह?
एक्सप्रेसवे पर हादसे ने छीनी चार जिंदगियां, खाटू श्याम जा रहे लोगों की कार ट्रक से टकराई