विमेंस एशिया कप 2024 में अब इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, शेड्यूल में हुआ बदलाव
भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) की टीमें क्रिकेट मैदान पर आमने-सामने हो और एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को ना मिले, ऐसा भला कैसे हो सकता है। फैंस को हमेशा ही इस दिन का इंतजार रहता है जब भारत और पाकिस्तान की टीमें एक-दूसरे से भिड़ेगी। हाल ही में टी20 विश्व कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी।
अब महिला एशिया कप 2024 में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला होने वाला है। इस बीच टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले महिला एशिया कप के शेड्यूल में बदलाव हुआ है। डिफेंडिंग चैंपियंस भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब अपने अभियान का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ 19 जुलाई को श्रीलंका के दांबुला में करेगी। इससे पहले मुकाबला 21 जुलाई को खेला जाना था और भारत को अपने पहले मैच में अमेरिका से भिड़ना था, लेकिन टूर्नामेंट से पहले इन तारीखों में बदलाव हुआ है।
विमेंस एशिया कप 2024 में अब इस दिन होगी भारत-पाक की टक्कर
दरअसल, महिला एशिया कप 2024 का आगाज 19 जुलाई से 28 जुलाई तक श्रीलंका के दांबुला में खेला जाना है। ये इतिहास में पहली बार हो रहा है जब 8 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है। डिफेंडिंग चैंपियंस भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, नेपाल और अमेरिका के साथ शामिल किया गया है, जबकि दूसरे ग्रुप में बांग्लादेश, मलेशिया, श्रीलंका और थाईलैंड की टीमें शामिल हैं। साल 2022 के संस्करण वाली सिर्फ 7 टीमें ही इस बार भी हिस्सा ले रही है।
दो ग्रुप में बांटी गई है टीमें
ग्रुप ए- भारत, पाकिस्तान, नेपाल और अमेरिका
ग्रुप-बी- श्रीलंका, मलेशिया, बांग्लादेश और थाईलैंड
दोनों ग्रुप में से टॉप की टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी, जो कि 26 जुलाई को खेला जाना है, जबकि फाइनल मुकाबला 28 जुलाई को खेला जाएगा।
देंखें शेड्यूल
1. अमेरिका बनाम नेपाल, भारत बनाम पाकिस्तान - 19 जुलाई
2.मलेशिया बनाम थाईलैंड, श्रीलंका बनाम बांग्लादेश- 20 जुलाई
3. पाकिस्तान बनाम नेपाल, भारत बनाम अमेरिका- 21 जुलाई
4. श्रीलंका बनाम मलेशिया, बांग्लादेश बनाम थाईलैंड- 22 जुलाई
5. पाकिस्तान बनाम अमेरिका, भारत बनाम नेपाल- 23 जुलाई
6. बांग्लादेश बनाम मलेशिया, श्रीलंका बनाम थाईलैंड- 24 जुलाई
26 जुलाई- सेमीफाइनल
28 जुलाई- फाइनल
7 बार की चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नजरें इस बार भी टूर्नामेंट में जीत हासिल करने पर होगी। भारतीय टीम ने हाल ही में साउथ अफ्रीका को वनडे सीरीज में 3-0 से हराकर सीरीज अपने नाम की और अब भारतीय महिला टीम साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी।
राशिफल 09 अक्टूबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
नगरी में उतरा 'सेवा संकल्प' : सांसद भोजराज नाग ने 175 दिव्यांगों को बांटे सहायक उपकरण
बस्तर में जल एवं मृदा संरक्षण की मिसाल बनी कुरमंडी नाले पर निर्मित गेबियन संरचना
विकास कार्यों में नहीं आने देंगे कोई कमी : राज्यमंत्री गौर
ठोस परियोजनाओं से मजबूत होगी मध्यप्रदेश की वैश्विक साझेदारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भगिनी प्रसूति सहायता योजना बनी मातृत्व सुरक्षा और बच्चों के बेहतर भविष्य का सहारा
टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले की महत्वपूर्ण उपलब्धि
मध्यप्रदेश पुलिस की तकनीक के उपयोग और मैदानी कार्रवाई से बालाघाट में सर्राफा व्यापारियों से हुई लूट की वारदातों का हुआ खुलासा
मध्यप्रदेश में सरलीकृत 25 नीतियों से बढ़ रही विकास की गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रायपुर की फुटबॉल अकादमी से टीम इंडिया तक किरण की उड़ान, रूस के खिलाफ दिखाएंगी दम