ब्रिस्बेन में खुला नया भारतीय वाणिज्य दूतावास, विदेशमंत्री जयशंकर ने किया उद्घाटन
ब्रिस्बेन। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में नए भारतीय वाणिज्य दूतावास का औपचारिक उद्घाटन किया। विदेशमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, ‘आज ब्रिस्बेन में भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का औपचारिक उद्घाटन करते हुए प्रसन्नता हुई। यह क्वींसलैंड राज्य के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने, व्यापार को बढ़ावा देने, शैक्षिक संबंधों को बढ़ावा देने और प्रवासी समुदाय की सेवा करने में योगदान देगा।
उन्होंने कहा, ‘उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए क्वींसलैंड की गवर्नर डॉ. जीनेट यंग और मंत्रियों रोस बेट्स और फियोना सिम्पसन को धन्यवाद। बाद में जयशंकर ने क्वींसलैंड की गवर्नर जीनेट यंग के साथ बैठक की और भारत के साथ आर्थिक तथा व्यापारिक सहयोग को मजबूत करने को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा, ‘आज ब्रिस्बेन में क्वींसलैंड की गवर्नर डॉ. जीनेट यंग से मिलकर प्रसन्नता हुई। क्वींसलैंड राज्य के साथ आर्थिक, व्यापारिक और निवेश सहयोग को मजबूत करने के अवसरों तथा तरीकों पर चर्चा की। इस दौरान विदेश मंत्री ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
शहबाज-मुनीर को लगेगी मिर्ची, पुतिन ने तालिबान पर दिया चौंकाने वाला बयान
नए साल पर महाकाल मंदिर में दर्शन की नई प्रक्रिया, 25 दिसंबर से लागू होगी नई प्रणाली
MP में राज भवन बना लोक भवन, नई नेमप्लेट के साथ शुरू हुई नई पहचान
शेयर बाजार भूल जाएं, NHAI की स्कीम से मिलेगा बड़ा मुनाफा
तेज गेंदबाज का कहर, वैभव सूर्यवंशी बिना खाता खोले लौटे पवेलियन
खनिज विभाग ने संजय पाठक की कंपनियों को भेजा अंतिम नोटिस, 443 करोड़ की वसूली तय
यूपी के रामपुर में विदेश में रह रहे दो लोगों के खिलाफ SIR फार्म भरने पर मुकदमा
पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर टकराव, चार की जान गई और कई घायल
अवैध धान पर बड़ी रेड...बलौदाबाजार में 2052 कट्टे जब्त, सरकारी सिस्टम में सेंध लगाने वालों पर शिकंजा, जानें कौन-कौन फंसा