आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने पर एमएस धोनी ने दिया पहला रिएक्शन
नई दिल्ली। भारत के महानतम कप्तानों में शुमार एमएस धोनी को सोमवार को आईसीसी ने अपने हॉल ऑफ फेम में जगह दी है। वह ये सम्मान पाने वाले देश के 11वें क्रिकेटर हैं। धोनी के साथ आईसीसी ने सात अन्य खिलाड़ियों को इस सम्मान से नवाजा है। अब धोनी का इस पर पहला रिएक्शन आया है।
आईसीसी ने धोनी के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन, साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला और ग्रीम स्मिथ, न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी, पाकिस्तान की महिला क्रिकेट सना मीर, इंग्लैंड की साराह टेलर को अपने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है। इन लोगों के पक्ष में आईसीसी के सीनियर एक्जीक्यूटिव, मीडिया के सदस्यों ने वोटिंग की थी।
मेरे लिए सम्मान की बात
धोनी ने कहा कि उनके लिए आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होना गर्व की बात है। उन्होंने कहा, "आईसीसी हॉल ऑफ फेम जो पूरे विश्व के अलग-अलग पीढ़ियों के क्रिकेटरों के योगदान को सम्मान देता है उसमें शामिल होना मेरे लिए सम्मान की बात है। अपना नाम इतने महान खिलाड़ियों के साथ आना वाकई में शानदार एहसास है। ये वो चीज है जिसका लुत्फ में हमेशा उठाऊंगा।"
जिन पुरुष क्रिकेटरों को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में जगह मिली है उन सभी के खिलाफ धोनी खेले हैं। वहीं हेडन के साथ तो उन्होंने आईपीएल में ड्रेसिंग रूम भी शेयर किया है। दोनों काफी समय तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे।
इसलिए मिली जगह
धोनी इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी में आईसीसी की तीन ट्रॉफी जीती है। धोनी की कप्तानी में भारत ने साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था। इसके चार साल बाद 2011 में टीम इंडिया धोनी की कप्तानी में ही वनडे वर्ल्ड कप जीतने में सफल रही थी। साल 2013 में धोनी की कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती थी। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम टेस्ट में भी नंबर-1 बनी थी। धोनी के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 17,000 से ज्यादा रन हैं।
MP में राज भवन बना लोक भवन, नई नेमप्लेट के साथ शुरू हुई नई पहचान
शेयर बाजार भूल जाएं, NHAI की स्कीम से मिलेगा बड़ा मुनाफा
तेज गेंदबाज का कहर, वैभव सूर्यवंशी बिना खाता खोले लौटे पवेलियन
खनिज विभाग ने संजय पाठक की कंपनियों को भेजा अंतिम नोटिस, 443 करोड़ की वसूली तय
यूपी के रामपुर में विदेश में रह रहे दो लोगों के खिलाफ SIR फार्म भरने पर मुकदमा
पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर टकराव, चार की जान गई और कई घायल
अवैध धान पर बड़ी रेड...बलौदाबाजार में 2052 कट्टे जब्त, सरकारी सिस्टम में सेंध लगाने वालों पर शिकंजा, जानें कौन-कौन फंसा
निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के कार्यक्रम पर हाई अलर्ट, बाबरी मस्जिद की नींव बनी चर्चा का केंद्र
घर बैठे मिलेगी नौकरी...सिंघस्थ के लिए 5,000 होम गार्ड्स भर्ती का रास्ता साफ...CM ने किया बटालियन बनाने का ऐलान, ऐसे करें अप्लाई