MP सरकार का 2 साल का लेखा-जोखा...CM के रिव्यू में कौन सा मंत्री 'पास' कौन 'फेल'? देखें पूरी लिस्ट!"
MP News: मध्य प्रदेश में विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है. विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार के खिलाफ सदन में लगातार हंगामा कर रहा है. वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव मंत्रालय में सरकार के सभी विभागों का दो साल का लेखा-जोखा ले रहे हैं. सीएम मोहन यादव सभी मंत्रियों के साथ रिव्यू बैठक कर रहे हैं.
आज होगी इन विभागों की परफॉर्मेंस रिव्यू बैठक
मुख्यमंत्री आज भी मंत्रियों और उनके विभागों का परफॉर्मेंस रिव्यू करेंगे. सरकार के दो साल पूरा होने पर सीएम सभी विभागों की उपलब्धियों और कामकाज का लेखा-जोखा ले रहे हैं. आज डिप्टी सीएम राजेंद्र कुमार शुक्ल, मंत्री निर्मला भूरिया, विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, नारायण सिंह कुशवाहा और ऐदल सिंह कंसाना के विभागों की समीक्षा की जाएगी.
समीक्षा बैठक के पहले दिन इन विभागों की हुई बैठक
समीक्षा के पहले दिन सीनियर मंत्री प्रहलाद पटेल, उदय प्रताप सिंह, तुलसी सिलावट और प्रद्युम्न सिंह तोमर के विभागों की समीक्षा हो चुकी है. मुख्यमंत्री विभागों के प्रदर्शन के साथ भविष्य की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा कर रहे हैं.
भाजपा कार्यालय में मंत्री सुनेंगे कार्यकर्ताओं की समस्याएं
इधर, भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज भी मंत्रियों की बैठक होगी, जिसमें मंत्री कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे. आज मंत्री विश्वास सारंग और लखन पटेल दोपहर 1:00 से 3:00 बजे तक पार्टी कार्यालय में मौजूद रहेंगे. वहीं कल कैलाश विजयवर्गीय और प्रतिमा बागरी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगी.
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज के कार्यक्रम
11.00 am – समीक्षा बैठक महिला एवं बाल विकास विभाग (मंत्रालय)
12.00 pm – समीक्षा बैठक सहकारिता विभाग (मंत्रालय)
01.00 pm – समीक्षा बैठक लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग (मंत्रालय)
01.45 pm – समीक्षा बैठक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (मंत्रालय)
03.30 pm – बैठक आगामी वर्ष को कृषि वर्ष मनाए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग /उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (मंत्रालय)
राशिफल 09 अक्टूबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
नगरी में उतरा 'सेवा संकल्प' : सांसद भोजराज नाग ने 175 दिव्यांगों को बांटे सहायक उपकरण
बस्तर में जल एवं मृदा संरक्षण की मिसाल बनी कुरमंडी नाले पर निर्मित गेबियन संरचना
विकास कार्यों में नहीं आने देंगे कोई कमी : राज्यमंत्री गौर
ठोस परियोजनाओं से मजबूत होगी मध्यप्रदेश की वैश्विक साझेदारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भगिनी प्रसूति सहायता योजना बनी मातृत्व सुरक्षा और बच्चों के बेहतर भविष्य का सहारा
टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले की महत्वपूर्ण उपलब्धि
मध्यप्रदेश पुलिस की तकनीक के उपयोग और मैदानी कार्रवाई से बालाघाट में सर्राफा व्यापारियों से हुई लूट की वारदातों का हुआ खुलासा
मध्यप्रदेश में सरलीकृत 25 नीतियों से बढ़ रही विकास की गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रायपुर की फुटबॉल अकादमी से टीम इंडिया तक किरण की उड़ान, रूस के खिलाफ दिखाएंगी दम