Kanpur Test: टीम इंडिया ने इस वर्ल्ड रिकॉर्ड से दुनिया को किया हैरान
Team India World Records:भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया कानपुर टेस्ट ऐतिहासिक रहा. इस मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को हराकर अपनी 18वीं घरेलू टेस्ट सीरीज जीत ली है. बांग्लादेश ने अंतिम दिन भारतीय टीम के सामने 95 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे भारत ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत ने अपने घर में लगातार 18 सीरीज जीतने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है, जो अगले कई सालों तक नहीं टूटने वाला.
घर में 18 सीरीज से अजेय है टीम इंडिया
अगर इतिहास के पन्ने पलटें तो भारत का घरेलू रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. 2012 से लेकर अब तक टीम इंडिया ने अपने घर में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं हारी है. भारत ने लगातार 18 घरेलू टेस्ट सीरीज जीतकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है. इस रिकॉर्ड में भारत पहले ही ऑस्ट्रेलिया से आगे थृा, जिसने अपने घर में लगातार 10 टेस्ट सीरीज जीती थीं.
भारत-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज इतिहास
2000- बांग्लादेश मेजबान, भारत 1-0 से जीता
2004- बांग्लादेश मेजबान, भारत 2-0 से जीता
2007- बांग्लादेश मेजबान, भारत 1-0 से जीता (2 मैचों की सीरीज)
2010- बांग्लादेश मेजबान, भारत 2-0 से जीता
2015- बांग्लादेश मेजबान, सीरीज 0-0 से ड्रॉ
2017- भारत मेजबान, भारत 1-0 से जीता
2019- भारत मेजबान, भारत 2-0 से जीता
2022- बांग्लादेश मेजबान, भारत 2-0 से जीता
2024- बांग्लादेश मेजबान, भारत 2-0 से जीता
कानपुर टेस्ट का पूरा लेखा जोखा देखिए…
बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 233 रन बनाए. जिसके जवाब में भारत ने 285/9 पर अपनी पारी घोषित की थी. दूसरी पारी में बांग्लादेश मात्र 146 रन पर सिमट गई. भारतीय टीम ने 95 रनों के लक्ष्य को 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया.
कौन रहा सीरीज का हीरो?
टीम इंडिया के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रन चेज में अर्धशतक लगाया और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, वहीं आर अश्विन ने पूरी सीरीज में 11 विकेट लिए और 114 रन बनाए. इसके लिए वो प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए.
नए साल पर महाकाल मंदिर में दर्शन की नई प्रक्रिया, 25 दिसंबर से लागू होगी नई प्रणाली
MP में राज भवन बना लोक भवन, नई नेमप्लेट के साथ शुरू हुई नई पहचान
शेयर बाजार भूल जाएं, NHAI की स्कीम से मिलेगा बड़ा मुनाफा
तेज गेंदबाज का कहर, वैभव सूर्यवंशी बिना खाता खोले लौटे पवेलियन
खनिज विभाग ने संजय पाठक की कंपनियों को भेजा अंतिम नोटिस, 443 करोड़ की वसूली तय
यूपी के रामपुर में विदेश में रह रहे दो लोगों के खिलाफ SIR फार्म भरने पर मुकदमा
पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर टकराव, चार की जान गई और कई घायल
अवैध धान पर बड़ी रेड...बलौदाबाजार में 2052 कट्टे जब्त, सरकारी सिस्टम में सेंध लगाने वालों पर शिकंजा, जानें कौन-कौन फंसा
निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के कार्यक्रम पर हाई अलर्ट, बाबरी मस्जिद की नींव बनी चर्चा का केंद्र