झाबुआ सड़क हादसा: सीमेंट से लदा ट्रक वैन पर गिरा, 9 लोगों की मौत
झाबुआ: मध्य प्रदेश के झाबुआ में मंगलवार देर रात भीषण हादसा हो गया है. झाबुआ के मेघनगर थाना क्षेत्र के सहेली के सजेली रेलवे फाटक के पास तेज रफ्तार ट्रक वैन के ऊपर पलट गया. हादसे में दो परिवारों के 9 लोगों की मौत हो गई. जबकि 2 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. मृतकों में 4 बच्चे, 3 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया. टक्कर इतनी भीषण थी कि वेन पूरी तरह चकनाचूर हो गई.
शादी से लौट रहे ते वैन सवार
प्राप्त जानकारी अनुसार, मृतक परिवार कल्याणपूरा के समीप भावपुरा ग्राम से शादी समारोह से लौट रहे थे. तभी सजेली फाटक के समीप निर्माणाधीन पुल के पास सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर वैन पर पलट गया. हादसे में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. सभी मृतक शिवगढ़ महुड़ा तहसील मेघनगर जिला झाबुआ के बताए जा रहे हैं. घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया.
हादसे में 9 की मौत, दो घायल
घटना की जानकारी मिलते ही थान्दला व मेघनगर थाने की पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची. घायलों एव मृतकों को थान्दला व मेघनगर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया. दुर्घटना में मृतक मुकेश, सावली, विनोद, पायल, मढ़ी, विजय भारू बामनीय, कांता, रागिनी, अकली की मौत हो गई. जबकि पायल सोमला परमार और आशु घायल हुए हैं. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. मृतक सावली का शव मेघनगर के शासकीय अस्पताल पहुंचाया. जबकि अन्य मृतक के शव थान्दला सिविल हॉस्पिटल लाए गए.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप