भोपाल । कमल नाथ के गढ़ में भी भाजपा ने सेंध लगा दी है। छिंदवाड़ा की चौरई नगर परिषद में भाजपा ने अपना परचम लहरा दिया है। इस जीत पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी खुशी का इजहार करते हुए जनता का आभार जताया है। छिंदवाड़ा में 2 नगर पालिका समेत 9 नगरीय निकाय के चुनाव सामने आए है। 25 साल बाद चोरई में भाजपा की परिषद बनने जा रही है, यहां 15 में से 9 पार्षद बीजेपी से चुनकर आए है, जबकि 6 पार्षद कांग्रेस से जीते है। परासिया में कांटे की टक्कर है। 21 में से 10 पार्षद भाजपा , 10 कांग्रेस और एक निर्दलीय पार्षद जीता है। बिछुआ में भाजपा के 12, कांग्रेस के 1, और 2 निर्दलीय पार्षद जीते है। हालांकि पिपला, लोधीखेड़ा, चांद, बड़कुही और चांदामेटा में कांग्रेस के पार्षद ज्यादा जीते हैं। नगर पंचायत परिषद चांद में 15 वार्ड मे भाजपा 7,कांग्रेस 8 वार्ड जीती है। नगर पंचायत परिषद पिपलानारायणवार में 15 वार्ड में कांग्रेस 8 और भाजपा 7 वार्ड से जीती है। नगर पंचायत परिषद लोधी खेड़ा में 15 वार्ड में 10 कांग्रेस और 5 में भाजपा पार्षद जीते है। नगर पंचायत परिषद बड़कुही में 15 वार्ड में 11 कांग्रेस, 4 भाजपा से जीते है।
वहीं सागर जिले के बंडा से कांग्रेस विधायक तरवर सिंह लोधी के विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शाहगढ़ नगर परिषद का परिणाम सामने आया। जिसमें वार्ड 01 संगीता मनीष खटीक भाजपा, वार्ड 02 झनकरानी यादव काग्रेस, वार्ड 03 जयसिंह यादव भाजपा, वार्ड 04 सरकल गौड़ काग्रेस, वार्ड 05 पुनीत जैन निर्दलीय, वार्ड 06 किरण विजय मोदी भाजपा, वार्ड 07 संज्ञा सुधीर जैन कांग्रेस, वार्ड 08 संदीप चतुर्भुज राजपूत भाजपा, वार्ड 09 राधा बाबूलाल खटीक भाजपा, वार्ड 10 कुंजी अहिरवार निर्दलीय, वार्ड 11 योगेश दुबे भाजपा, वार्ड 12 अंजू रमेश ताम्रकार भाजपा, वार्ड 13 जगदीश साहू भाजपा, वार्ड 14 नसीमा जिब्राईल खान कांग्रेस, वार्ड 15 उषाराजे राजबहादुर बुंदेला भाजपा जीते।भाजपा के 09, कांग्रेस 04 कांग्रेस व दो निर्दलीय जीते हैं। पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक हर्ष यादव के क्षेत्र में देवरी नगर पालिका से भाजपा रही आगे। भाजपा के 15 वार्डों में कांग्रेस एक पर सिमटी। एक निर्दलीय और 13 भाजपा प्रत्याशी जीते। यह रहे परिणाम: गोमती बाल्मीकि भाजपा, नईमुद्दीन खान भाजपा, नीलम साहू भाजपा, सुनीता लोधी भाजपा, माया प्रजापति भाजपा, दिलीप कोष्टी भाजपा, संजय चौरसिया निर्दलीय, नेहा जैन भाजपा, अभिलाषा चौरसिया कांग्रेस, शशि पालिया भाजपा, वंदना रिछारिया भाजपा, इंद्रदेव जाटव कांग्रेस, भारतेंदू राजपूत भाजपा। राहतगढ़ नगर परिषद राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की विधानसभा क्षेत्र की नगर परिषद राहतगढ़ में भाजपा का कब्जा। यहां भाजपा के 10, तीन कांग्रेस व दो निर्दलीय जीते। वार्ड क्रमांक 1 से राजू अहिरवार भाजपा, वार्ड 2 से राहुल तिवारी भाजपा, वार्ड 3 से दीपक जैन भाजपा, वार्ड 4 से सुमन खटीक भाजपा, वार्ड 5 नईम मंसूरी कांग्रेस, वार्ड 6 से प्रियंका राय भाजपा, वार्ड 7 से नीलू ताम्रकार भाजपा, वार्ड 8 से शिल्पा राय भाजपा, वार्ड 9 से जरीना लालमियां निर्दलीय, वार्ड 10 से अफसरी निर्दलीय, वार्ड 11 सितारा बी जहीर भाजपा, वार्ड 12 शाहजहां सलाम कुरैशी कांग्रेस, वार्ड 13 से पुष्पेंद्र मीणा भाजपा, वार्ड 14 से प्रवीण गोस्वामी भाजपा एवं वार्ड क्रमांक 15 से सीता नंदकिशोर भारती कांग्रेस जीते।