हुमा कुरैशी की मुस्कान और रचित सिंह का साथ, फैंस ने दिए दिलचस्प रिएक्शन
बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों एक नई जोड़ी को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। मशहूर अभिनेत्री हुमा कुरैशी और अभिनेता रचित सिंह के रिलेशनशिप में होने की खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में हुमा ने इंस्टाग्राम पर रचित को लेकर एक बेहद खास पोस्ट साझा की थी, जिसके बाद सोमवार देर रात दोनों को मुंबई में एक डिनर डेट पर साथ देखा गया। सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
कैमरे के सामने रचित ने थामा हुमा का हाथ
इंटरनेट पर सामने आए इस वीडियो में हुमा कुरैशी और रचित सिंह एक साथ कार से उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान रचित बेहद सादगी से हुमा का हाथ थाम लेते हैं, जिसे देखकर हुमा मुस्कुराने लगती हैं। वीडियो में हुमा बड़े प्यार से रचित को निहारती हुई नजर आ रही हैं। दोनों के बीच की यह खूबसूरत बॉन्डिंग देखकर उनके प्रशंसक भी बेहद खुश हैं और कमेंट सेक्शन में दिल (हार्ट) वाले इमोजी बनाकर अपना प्यार जता रहे हैं।
हुमा ने रचित के लिए लिखी थी दिल छू लेने वाली पोस्ट
आपको बता दें कि हुमा और रचित सिंह जल्द ही आगामी फिल्म 'बेबी डू डाई डू' में एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इसी फिल्म और रचित को लेकर हुमा कुरैशी ने कुछ दिनों पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट लिखी थी।
हुमा ने लिखा था, "कुछ कहानियां कैमरा चालू होने से बहुत पहले ही लिखी जा चुकी होती हैं। जब मैं पहली बार रचित से मिली, तो मुझे सिर्फ उनकी प्रतिभा ने ही नहीं, बल्कि उनके सब्र और शांत लगन ने भी बहुत प्रभावित किया।" इस पोस्ट में हुमा ने रचित के अभिनय और उनकी कड़ी मेहनत की जमकर तारीफ की थी।
शादी की अटकलों पर दोनों ने साधी चुप्पी
दोनों की नजदीकियों को देखते हुए अब उनकी शादी को लेकर भी तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। रचित और हुमा अक्सर अपने करीबी दोस्तों की पार्टियों में भी साथ नजर आते हैं। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन वे इसे छुपाने की कोशिश भी नहीं करते हैं।
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
रफ्तार बनी काल, राजगढ़ में कार तालाब में समाई; पांच लोगों की दर्दनाक मौत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर टीकाराम जूली बोले- प्रधानमंत्री तुरंत इसे स्वीकार करें
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- 'मन दुखी है'; सामने आई वजह