तर्पण, पूजन और दान कर दी पितरों की विदाई, सिद्धवट, रामघाट, गयाकोटा तीर्थ पर लोगों ने किए पिंडदान
उज्जैन । सर्वपितृ अमावस्या के दिन पितरों की विदाई की जाती है। आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को ही सर्वपितृ अमावस्या कहा जाता है। इस दिन सभी पितरों का श्राद्ध कर्म किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि 16 दिन के श्राद्ध के दौरान किसी व्यक्ति का श्राद्ध किसी कारण से छूट जाता है तो उन सभी का इसी दिन श्राद्ध किया जा सकता है। इसी मान्यता के चलते आज सुबह शिप्रा नदी के तट रामघाट और सिद्धवट सहित गया कोठा तीर्थ पर श्रद्धालु तर्पण और श्राद्ध कर्म करने पहुंचे। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंडित सतीश नागर ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि जो लोग श्राद्ध पक्ष में अपने पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान नहीं कर पाए, यदि वे अमावस्या तिथि पर तर्पण और पिंडदान करते हैं तो पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही, ऐसे लोग जिन्हें अपने पूर्वजों की तिथि की जानकारी नहीं है, वे भी इस तिथि पर तर्पण और पिंडदान कर सकते हैं। यही वजह है कि सुबह से ही शिप्रा तट पर लोग स्नान कर दान कर रहे हैं। इसके साथ ही साल की सबसे बड़ी अमावस्या पर हजारों श्रद्धालु पितरों की आत्मा की शांति के लिए भैरवगढ़ स्थित प्राचीन सिद्धवट पर दूध चढ़ाने उमड़े। वटवृक्ष पर श्रद्धालु मंदिर में लगे पीतल के पात्र के जरिए दूध चढ़ा सके। वहीं, इसी के साथ सर्वपितृ अमावस्या पर्व के साथ 15 दिनी श्राद्ध पक्ष आज समाप्त हो गया है।
आत्माओं से मुक्ति पाने के लिए लगाई डुबकी
केडी पैलेस पर शिप्रा नदी पर बने 52 कुंडों में बुरी आत्माओं से मुक्ति पाने के लिए लोग डुबकी लगाने पहुंचे। इस दौरान सबसे ज्यादा भीड़ केडी पैलेस पर रही, जहां बुरी आत्माओं से छुटकारा पाने के लिए भक्त शिप्रा नदी में डुबकी लगाते हुए दिखाई दिए।
सर्वपितृ अमावस्या का महत्व
सर्वपितृ अमावस्या के दिन आखिरी श्राद्ध किया जाता है। इस दिन सभी पितरों के नाम से श्राद्ध कर्म के कार्य किए जा सकते हैं। जिन परिजनों की श्राद्ध तिथि पता नहीं होती, उनके सभी नाम से भी श्राद्ध किया जाता है। सर्वपितृ अमावस्या पर श्राद्ध, पिंडदान और तर्पण आदि के कार्य करने से पितरों का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप