भेड़िये के आतंक को तत्काल कंट्रोल करें-योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच जिले में भेड़िये के आतंक सहित अन्य जिलों में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को लेकर विभागीय मंत्री और संबंधित अफसरों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आदमखोर भेड़िये या तेंदुए द्वारा हमले किए जा रहे हैं, उन्हें हर हाल में नियंत्रित करने, पकड़ने का प्रयास किया जाए और आवश्यकता के अनुरूप कदम उठाए जाएं।
उन्होंने कहा कि पहले ही निर्देश दिए गए हैं कि प्रशासन, पुलिस, वन विभाग, स्थानीय पंचायत, राजस्व विभाग क्षेत्र में व्यापक जन जागरूकता पैदा करें। लोगों को सुरक्षा के उपायों के बारे में भी बताएं। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद एक उच्चस्तरीय टीम बहराइच भेजी गई। इस संबंध में वन विभागाध्यक्ष ने भी आदेश जारी कर दिया है। टीम में दो मुख्य वन संरक्षक संजय कुमार और एचबी गिरीश भी शामिल हैं। टीम ने पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है।
वन मंत्री द्वारा वन विभाग के अतिरिक्त कार्मिकों की तैनाती करते हुए उन्हें बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर, पीलीभीत, बिजनौर सहित अन्य जिलों में लगाया जाए। ज्वाइंट पेट्रोलिंग बढ़ाएं। वरिष्ठ अधिकारी जिलों में कैंप करें। जनप्रतिनिधियों के सहयोग लें। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां लाइट की समस्या हो, वहां पेट्रोमैक्स की व्यवस्था भी करें। उत्तर प्रदेश पहला राज्य है, जिसने मानव-वन्य जीव संघर्ष को आपदा घोषित किया है।
अली अकबर हत्याकांड में 27 साल बाद मिला इंसाफ
त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय
CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल
उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा : टंक राम वर्मा
सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा…
धमकी के बाद कोर्ट परिसरों में हड़कंप, पुलिस अलर्ट
लेप्रोस्कॉपिक सर्जन की पदस्थापना से बलौदाबाजार जिला अस्पताल की बढ़ी क्षमता
ED: टीना अंबानी दूसरी बार ईडी के समन पर नहीं हुईं पेश, अमेरिका से जुड़ी संपत्ति को लेकर होनी है पूछताछ