कांग्रेस देश में अराजकता फैलाना चाहती है- मंत्री सारंग
भोपाल। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा के बयान को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। मंत्री सारंग ने मीडिया से संवाद के दौरान कहा कि कांग्रेस नेता का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस देश के सौहार्द पर कुठाराघात कर अराजकता फैलाना चाहती है। उन्होंने कहा कि सिख दंगों के दाग आज भी नेहरू परिवार के दामन पर लगे हुए हैं। 1984 के दंगों में सिक्खों की निर्शंस हत्या समेत देश में कही भी दंगें भड़काने में कांग्रेस का पुराना इतिहास रहा है। कांग्रेस नेता का यह बयान घोर आपत्ति एवं चिंताजनक है।
मंत्री सारंग ने कहा कि कांग्रेस नेता बयानबाजी कर से देश में अराजकता फैलाना का प्रयास कर रही है। राहुल गांधी संसद में हिंदुओं को हिंसक बताते हैं, जाति को जाति से लड़ाने के लिये अनर्गल बयान देते हैं। वहीं पाकिस्तान परस्ती की बातें कर देश की सेना पर प्रश्नचिन्ह लगाने साथ विभिन्न बयानों से कांग्रेस नेता देश की शांति को भंग करने का प्रयास कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जाकिर नाइक जैसे आतंकवादी से राजीव गांधी फाउंडेशन में चंदा लेने वाली कांग्रेस चंदे का कर्ज चुकाने के लिए भारत में बांग्लादेश जैसी हिंसा, दंगे और अराजकता फैलाना चाहती है। कांग्रेस नेता वर्मा का ये बयान उनकी इस मानसिकता का परिचायक है।
कांग्रेस जनता में पीएम मोदी की स्वीकारोक्ति पचा नहीं पा रही
मंत्री सारंग ने कहा कि नरेंद्र मोदी को देश की 140 करोड़ जनता ने प्रधानमंत्री के रूप में चुना है। उनके नेतृत्व में देश में विकास की एक नई अवधारणा स्थापित हुई है। प्रधानमंत्री मोदी की जनता में स्वीकारोक्ति को कांग्रेस पचा नहीं पा रही है, इसलिये इस तरह के बयान देकर सौहार्द भंग करना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता भगवा आतंकवाद जैसे शब्दों का उपयोग कर सनातन का अपमान कर तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। कांग्रेस की इसी सोच ने लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश सहित 11 राज्यों में उनका सफाया किया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (11 मार्च 2026)
नारी शक्ति मसाला प्रसंस्करण इकाई बनी ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जिले के 2548 हितग्राहियों को मिल रहा आर्थिक लाभ
जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की गई कार्रवाई की गई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया
पक्के घर का सपना हुआ साकार, पीढ़ियों का ’कच्चा मकान’ छोड़ अब पक्के आवास में मुस्कुरा रहा है सुखराम का परिवार
महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए महिला कोष की योजनाओं का विस्तार जरूरी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
नारी शक्ति से औद्योगिक प्रगतिः पूनम जायसवाल ने 20 महिलाओं को दिया रोजगार, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
प्रदेश में उपलब्ध हैं आपूर्ति के सभी संसाधन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव