पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए 12 नक्सलियों के शवों को बीजापुर लाया गया
बीजापुर। गंगालूर थाना क्षेत्र स्थित पीडिया के जंगलों में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए 12 नक्सलियों के शवों को बीजापुर लाया जा चुका है. इन शवों के जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद बीजापुर के पुलिस लाइन में लाया जाएगा, जहां डॉक्टरों की टीम शिनाख्तगी की कार्रवाई करेगी। दरअसल, गंगालूर क्षेत्र थाना अंतर्गत पीड़िया के जंगलों में माओवादियों के बडे कैडर पश्चिम बस्तर डिवीजन के एसजेसी लेंगू, माओवादी के लीडर पापाराव, दरभा डिवीजन SZC चैतू, वेल्ला सहित कई बड़े लीडरों की आसूचना थी। इस पर दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले से डीआरजी, सीआरपीएफ, कोबरा और बस्तर फाइटर के लगभग 1200 जवानों को एंटी नक्सल ऑपरेशन प्लान कर भेजा गया था। शुक्रवार की सुबह की तड़के 6 बजे से पीड़िया के जंगलों में ये मुठभेड़ चालू हुई, जो लगभग शाम होते 6.30 बजे समाप्त हुई।इलाके में सर्चिंग के दौरान 12 नक्सलियों के शवों के साथ बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किया गया। पूरे घटनाक्रम पर बस्तर आईजी पी.सुंदरराज, डीआईजी कमलोचन कश्यप सहित तीन जिलों के एसपी सहित पुलिस के बड़े अधिकारी नजर बना हुए थे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप