वेदांता के कारोबार पर बड़ा अपडेट, NCLT ने डीमर्जर स्कीम को दी हरी झंडी
माइनिंग कंपनी वेदांता लिमिटेड के कारोबार को लेकर एक नई खबर है। दरअसल, नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT), मुंबई बेंच ने वेदांता की सब्सिडयरी कंपनियों से जुड़ी एक स्कीम ऑफ अरेंजमेंट को मंजूरी दे दी है। बता दें कि वेदांता की सब्सिडयरी कंपनियों में तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (TSPL), वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटेड, माल्को एनर्जी लिमिटेड, वेदांता बेस मेटल्स लिमिटेड और वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड शामिल हैं।
क्या दिया गया तर्क?
ट्रिब्यूनल में दायर तर्क के अनुसार, वेदांता लिमिटेड ने कहा कि पावर बिजनेस में रिस्क और कॉम्पिटिशन का नेचर वेदांता के दूसरे नेचुरल रिसोर्स वर्टिकल्स से अलग है, जिसके लिए एक अलग एंटिटी की जरूरत है ताकि फोकस्ड और बेहतर कैपिटल मार्केट एक्सेस मिल सके। NCLT ने ऑपरेशनल कंटिन्यूटी पर भी ध्यान देते हुए निर्देश दिया कि मर्चेंट पावर अंडरटेकिंग में काम करने वाले सभी कर्मचारी बिना किसी रुकावट या ब्रेक के TSPL के कर्मचारी बन जाएंगे और उनकी मौजूदा नौकरी से कम फायदेमंद शर्तों पर नहीं। इस रीस्ट्रक्चरिंग से बनने वाली नई कंपनी के फाइनेंशियल प्रोफाइल में काफी बदलाव आने वाला है।
8207 करोड़ रुपये नेटवर्थ होने का अनुमान
इंडिपेंडेंट ऑडिटर के सर्टिफिकेट का हवाला देते हुए ट्रिब्यूनल के ऑर्डर में बताया गया है कि तलवंडी साबो पावर की नेटवर्थ डीमर्जर से पहले 3,606 करोड़ रुपये से बढ़कर डीमर्जर के बाद 8,207 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। इसके उलट, एसेट्स के ट्रांसफर के बाद वेदांता लिमिटेड की नेटवर्थ 46,533 करोड़ रुपये से घटकर 43,230 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। ऑर्डर इस बात की पुष्टि करता है कि मर्चेंट पावर अंडरटेकिंग के डीमर्जर के लिए शेयर एंटाइटलमेंट रेश्यो 1:1 ही रहेगा। TSPL की शेयर कैपिटल को डीमर्ज्ड कंपनी की शेयरहोल्डिंग के हिसाब से बदला जाएगा, जिससे यह पक्का होगा कि मौजूदा वेदांता शेयरहोल्डर्स नई कंपनी में अपना आनुपातिक हिस्सा बनाए रखें। वेदांता के शेयर की बात करें तो शुक्रवार को 609.90 रुपये पर बंद हुआ। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर में 1.05% बढ़त दर्ज की गई।
राशिफल 09 अक्टूबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
नगरी में उतरा 'सेवा संकल्प' : सांसद भोजराज नाग ने 175 दिव्यांगों को बांटे सहायक उपकरण
बस्तर में जल एवं मृदा संरक्षण की मिसाल बनी कुरमंडी नाले पर निर्मित गेबियन संरचना
विकास कार्यों में नहीं आने देंगे कोई कमी : राज्यमंत्री गौर
ठोस परियोजनाओं से मजबूत होगी मध्यप्रदेश की वैश्विक साझेदारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भगिनी प्रसूति सहायता योजना बनी मातृत्व सुरक्षा और बच्चों के बेहतर भविष्य का सहारा
टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले की महत्वपूर्ण उपलब्धि
मध्यप्रदेश पुलिस की तकनीक के उपयोग और मैदानी कार्रवाई से बालाघाट में सर्राफा व्यापारियों से हुई लूट की वारदातों का हुआ खुलासा
मध्यप्रदेश में सरलीकृत 25 नीतियों से बढ़ रही विकास की गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रायपुर की फुटबॉल अकादमी से टीम इंडिया तक किरण की उड़ान, रूस के खिलाफ दिखाएंगी दम