नए उपमुख्यमंत्री स्टालिन की नियुक्ति पर अन्नामलाई ने किया तंज
चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में हलचल मचाते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नए उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन की नियुक्ति पर कटाक्ष किया है। अन्नामलाई ने सत्तारूढ़ पार्टी पर आरोप लगाया कि वे केवल विशेष लोगों पर कृपा कर रहे हैं और बाकी लोगों के लिए यह ग्रहण का समय है।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अन्नामलाई ने कहा, कि पिछले 40 महीने से सूरज कुछ खास लोगों के लिए चमक रहा है। यहां बताते चलें कि उनका यह बयान तमिल शब्द विदियल का संदर्भ देते हुए आया, जिसका अर्थ भोर होता है। यह शब्द 2021 के विधानसभा चुनाव के समय द्रमुक के चुनावी अभियान का हिस्सा था।
भाजपा नेता ने यह भी कहा कि लोग अब समझ गए हैं कि विदियल का वास्तव में क्या अर्थ है— अपने, परिवार और नाते-रिश्तेदारों के लिए विदियल। इसके साथ ही उन्होंने एक मीम साझा किया, जिसमें द्रमुक के नेताओं की तस्वीरें थीं, जो प्रमुख राजनीतिक परिवारों से संबंधित हैं, और इस प्रकार उन्होंने पार्टी पर भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
उदयनिधि स्टालिन की उपमुख्यमंत्री के रूप में नियुक्ति के बाद से ही भाजपा और द्रमुक के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। अन्नामलाई के तंज ने इस विवाद को और बढ़ा दिया है, जिससे दोनों पार्टियों के बीच की तल्खी और स्पष्ट हो गई है।
राशिफल 09 अक्टूबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
नगरी में उतरा 'सेवा संकल्प' : सांसद भोजराज नाग ने 175 दिव्यांगों को बांटे सहायक उपकरण
बस्तर में जल एवं मृदा संरक्षण की मिसाल बनी कुरमंडी नाले पर निर्मित गेबियन संरचना
विकास कार्यों में नहीं आने देंगे कोई कमी : राज्यमंत्री गौर
ठोस परियोजनाओं से मजबूत होगी मध्यप्रदेश की वैश्विक साझेदारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भगिनी प्रसूति सहायता योजना बनी मातृत्व सुरक्षा और बच्चों के बेहतर भविष्य का सहारा
टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले की महत्वपूर्ण उपलब्धि
मध्यप्रदेश पुलिस की तकनीक के उपयोग और मैदानी कार्रवाई से बालाघाट में सर्राफा व्यापारियों से हुई लूट की वारदातों का हुआ खुलासा
मध्यप्रदेश में सरलीकृत 25 नीतियों से बढ़ रही विकास की गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रायपुर की फुटबॉल अकादमी से टीम इंडिया तक किरण की उड़ान, रूस के खिलाफ दिखाएंगी दम