अमित शाह आज अहमदाबाद में एएमसी और औडा के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे
अहमदाबाद | केन्द्र गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार को गुजरात आ रहे हैं| सोमवार को अमित शाह में अहमदाबाद महानगर पालिका (एएमसी) और अहमदाबाद नगर विकास प्राधिकरण के कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे| अमित शाह 12 फरवरी को अहमदाबाद में औडा और एएमसी के 7 प्रोजेक्ट का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे| अहमदाबाद रामदेव टेकरा क्षेत्र में रु. 444 करोड़ की लागत से तैयार 588 आवासों का लोकार्पण करेंगे| गांधीनगर में आयोजित प्रीमियर लीग का उदघाटन करेंगे|
जानकारी के मुताबिक केन्द्रीय मंत्री अमित शाह 12 फरवरी को सुबह 10 बजे एएमसी द्वारा शहर के थलतेज वार्ड में नवनिर्मित सामूहिक स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण करेंगे| सुबह 10.30 बजे अहमदाबाद के रामापीर टेकरा में रु. 444 करोड़ की लागत से निर्मित 588 आवासों का लोकार्पण करेंगे| सुबह 10.45 बजे नवनिर्मित स्कूल का लोकार्पण करेंगे| 11 बजे अमित शाह स्वस्तिक स्कूल संस्थापक की स्मृति में ‘स्वप्रकाशचंद्र पाठक मार्ग’ का नामाभिधान कार्यक्रम में शिरकत करेंगे| 11.15 बजे अहमदाबाद के निर्णयनगर अंडरपास के निकट मिर्ची ग्राउंड में एएमसी के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास के साथ ही अमित शाह सभा को संबोधित करेंगे| दोपहर 2 बजे अहमदाबाद के जेतलपुर में नरनारायण शास्त्री इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी का उदघाटन और शाम 4.30 बजे अमित शाह गांधीनगर में प्रीमियर लीग का उदघाटन करेंगे|
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 जनवरी 2026)
कौन हैं फूल सिंह बरैया? महिलाओं पर बेहूदा बयान से क्यों मचा बवाल
‘तस्वीरों में देखते थे विदेशी ट्रेनें, उस सपने को हकीकत में बदला’, मालदा की रैली में बोले PM मोदी
कोरबा के बालकों में रैंप योजना का शुभारंभ, हस्तकला उद्यमियों को मिलेगा प्रशिक्षण
PM मोदी ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 14 घंटे में हावड़ा से पहुंचाएगी कामाख्या
“मध्य प्रदेश में रोज 22 बलात्कार” — जीतू पटवारी का बड़ा दावा