सारंगढ़-बिलाईगढ़ में नकली डीएपी का खेल बेनकाब, 4 लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
सारंगढ़: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में कृषि विभाग और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने एक बड़े फर्जीवाड़े को उजागर किया है। यहाँ किसानों को डीएपी (DAP) खाद के नाम पर धोखा देकर जैव उर्वरक (बायो-फर्टिलाइजर) बेचने वाले एक शातिर गिरोह को पकड़ा गया है। सरसीवा थाना क्षेत्र के ग्राम गाड़ापाली में हुई इस छापेमारी के बाद 'पुलकित बायोफर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी से जुड़े चार आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर (FIR) दर्ज कराई गई है।
गांव-गांव घूमकर असली डीएपी बताकर बेचते थे नकली खाद
पकड़े गए आरोपी पिछले 2-3 सालों से सरसीवा इलाके को अपना ठिकाना बनाकर सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के भोले-भाले किसानों को निशाना बना रहे थे। ये लोग ग्रामीण इलाकों में जाकर अपने प्रोडक्ट को असली डीएपी खाद बताकर महंगे दामों में बेचते थे और भरोसा जीतने के लिए फर्जी बिल भी देते थे। कृषि विभाग की जांच में पता चला है कि यह नकली खाद हरियाणा के गुरुग्राम (गुड़गांव) से मंगवाई जा रही थी। शातिर आरोपी पकड़े जाने के डर से हमेशा सुनसान इलाकों में किराए का कमरा लेते थे और लगातार अपना ठिकाना बदलते रहते थे।
पिछले साल भी मिला था सुराग, इस बार पुलिस के हत्थे चढ़े
गौरतलब है कि बीते वर्ष भी सरसीवा तहसील के भिनौदा गांव में इसी कंपनी का संदिग्ध उत्पाद मिला था, लेकिन तब मुख्य आरोपी भागने में सफल रहे थे। इस बार प्रशासन और कृषि विभाग की मुस्तैदी से चारों जालसाजों को रंगे हाथों दबोचकर सीधे सरसीवा थाने के हवाले कर दिया गया है।
कृषि विभाग की किसानों से जरूरी अपील: सभी किसान भाई केवल सरकार द्वारा अधिकृत (लाइसेंस धारी) दुकानों से ही खाद और बीज खरीदें। खरीदते समय पक्का बिल जरूर लें। यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति आपके गांव या घर आकर डीएपी के नाम पर सीधे खाद बेचने की कोशिश करे, तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या कृषि विभाग के अधिकारियों को दें।
संसद में विपक्ष का हंगामा, कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
अमिताभ बच्चन ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- ICU ब्लॉग का गलत मतलब निकाला गया
3 अगस्त से विधानमंडल सत्र का आगाज, संभल हिंसा रिपोर्ट पर विपक्ष के तेवर तेज होने के आसार
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
ट्रंप के नए टैरिफ प्लान से दवा उद्योग चिंतित, भारतीय कंपनियों पर पड़ सकता है बड़ा असर
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पर बड़ा अपडेट, आज बदले या नहीं दाम?
विश्व कप की तैयारियों के बीच अफगानिस्तान ने बदला कप्तान, शाहिदी ने छोड़ी जिम्मेदारी
'सिर्फ गुस्सा नहीं, ठोस कदम जरूरी', शिक्षा मंत्री ने राहुल पर साधा निशाना
निशातपुरा स्टेशन तैयार, 26 जुलाई से तीन ट्रेनों के साथ शुरू होगी नई यात्रा