62 की उम्र में योलान्डा हदीद ने की सगाई, फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
लॉस एंजिल्स। मशहूर रियलिटी टीवी स्टार और मॉडल योलान्डा हदीद की सगाई की खबर ने उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है। योलान्डा ने अपने इस नए रिश्ते को अब तक पूरी दुनिया की नजरों से छिपाकर रखा था। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने जाने-माने बिजनेसमैन रैंडी केंड्रिक के साथ सगाई कर ली है। इससे पहले वे जोसेफ जिंगोली के साथ रिलेशनशिप में थीं और दोनों ने सगाई भी की थी, लेकिन कुछ समय बाद ही उनका वह रिश्ता टूट गया था।
इस हफ्ते की शुरुआत में मिला शादी का प्रपोजल
हॉलीवुड की खबरों पर नजर रखने वाली वेबसाइट टीएमजेड के अनुसार, रैंडी केंड्रिक ने इसी सप्ताह की शुरुआत में योलान्डा के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था, जिसे उन्होंने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया। इस अचानक सामने आई खबर ने इंटरनेट पर सबका ध्यान खींच लिया है, क्योंकि इससे पहले तक किसी को भी रैंडी और योलान्डा के एक-दूसरे को डेट करने की भनक तक नहीं थी।
जानिए कौन हैं योलान्डा के मंगेतर रैंडी केंड्रिक?
योलान्डा के मंगेतर रैंडी केंड्रिक रियल एस्टेट सेक्टर के एक बड़े कारोबारी हैं। वह कई नामी कंपनियों के संस्थापक (फाउंडर) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भी हैं। वैसे तो योलान्डा और रैंडी को एक-दो मौकों पर सार्वजनिक जगहों पर साथ देखा गया था, लेकिन मीडिया या फैंस के बीच उनके अफेयर को लेकर कभी कोई चर्चा या अटकलें नहीं लगीं। यही वजह है कि उनकी सगाई की खबर हर किसी के लिए एक बड़ा सरप्राइज साबित हुई।
योलान्डा की पर्सनल लाइफ: दो शादियां और दो बार सगाई
रैंडी केंड्रिक, योलान्डा हदीद की जिंदगी में आने वाले चौथे बड़े पार्टनर हैं। रैंडी से पहले उन्होंने जोसेफ जिंगोली से सगाई की थी, लेकिन वह रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिक सका और दोनों के रास्ते अलग हो गए। इससे पहले योलान्डा की दो शादियां भी टूट चुकी हैं। उन्होंने साल 1994 में मोहम्मद हदीद से शादी की थी, जिससे उनके तीन बच्चे—सुपरमॉडल जीजी हदीद, बेला हदीद और अनवर हदीद हैं। मोहम्मद हदीद से साल 2000 में तलाक होने के बाद, योलान्डा ने 2011 में मशहूर म्यूजिक प्रोड्यूसर डेविड फोस्टर का हाथ थामा, लेकिन साल 2017 में इन दोनों का भी आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया।
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
दूसरों की किस्मत बताने वाली अन्ना खुद नहीं जान पाईं अपना भविष्य, पावर बैंक ब्लास्ट में झुलसीं
विपक्ष के विरोध से नहीं चली कार्यवाही, दोनों सदनों में मचा घमासान
खर्च की रफ्तार पर CAG की चिंता, 93 हजार करोड़ रुपये का रिकॉर्ड अधूरा
छात्रा से दुष्कर्म मामले में बड़ा एक्शन, संविदा शिक्षक गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
'कौन है ये?' मलाइका अरोड़ा की प्रतिक्रिया बनी चर्चा, भोजपुरी स्टार का नाम सुनकर रह गईं हैरान
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबलों के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वॉड घोषित, बड़ा नाम गायब