मौसम विभाग का अलर्ट: आज बरसेंगे बादल, आंधी-तूफान के साथ होगी झमाझम बारिश
भोपाल: मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम के कई रंग एक साथ देखने को मिल रहे हैं। राज्य में कहीं तेज धूप झुलसा रही है, तो कहीं रिमझिम बारिश हो रही है। कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का दौर भी जारी है। इस बीच राहत की खबर यह है कि मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों के भीतर मानसून राज्य में दस्तक दे सकता है। अनुमान जताया गया है कि मानसून छिंदवाड़ा जिले के रास्ते मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगा।
प्रदेश के 41 जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज राज्य के अधिकांश मध्य, दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में 'यलो अलर्ट' जारी किया है। इसके तहत भोपाल, जबलपुर, इंदौर, रीवा, धार, विदिशा, गुना, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, सिंगरौली, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, देवास, शाजापुर, उमरिया, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, सागर, कटनी, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा समेत कुल 41 जिले शामिल हैं। इन सभी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज बारिश की आशंका है। साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
कुछ इलाकों में लू और भीषण गर्मी का सितम
एक तरफ जहां आधे से ज्यादा राज्य में बारिश का अलर्ट है, वहीं दूसरी तरफ नरसिंहपुर और सीधी जिलों में आज भी भीषण लू (हीटवेव) का प्रकोप बना रहेगा। यहाँ अत्यधिक उमस और गर्मी के कारण आम जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। इसके अतिरिक्त ग्वालियर-चंबल संभाग सहित राज्य के उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी इलाकों जैसे भिंड, श्योपुर, गुना, मुरैना, शिवपुरी, नीमच और मंदसौर में मौसम पूरी तरह सूखा रहेगा। इन जिलों के लोगों को फिलहाल इस तपती गर्मी से तुरंत राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच