मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली ग्रामीणों की जिंदगी, सिधमा के ज्ञानेश्वर को मिली आवागमन की बड़ी सुविधा
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना ग्रामीण अंचलों में आवागमन की तस्वीर बदल रही है। दूरस्थ गांवों तक सुरक्षित, नियमित और सुलभ परिवहन सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई यह योजना ग्रामीणों के जीवन को आसान बनाने के साथ-साथ शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित कर रही है।
सरगुजा जिले के ग्राम सिधमा निवासी ज्ञानेश्वर, जो बर्तनों की साफ-सफाई और पॉलिश का कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं, इस योजना के प्रत्यक्ष लाभार्थियों में से एक हैं। उनके अनुसार पहले नियमित परिवहन सुविधा नहीं होने के कारण रोज काम पर जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बस तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी और कई बार निजी साधनों या अन्य लोगों पर निर्भर रहना पड़ता था।
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना शुरू होने के बाद उनकी दिनचर्या काफी सरल हो गई है। अब वे प्रतिदिन समय पर अपने कार्यस्थल तक पहुंच पा रहे हैं, जिससे उनके समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है। इस सुविधा का लाभ केवल श्रमिकों तक सीमित नहीं है, बल्कि स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों, महिलाओं और अन्य ग्रामीणों को भी मिल रहा है, जिन्हें विभिन्न कार्यों के लिए गांव से बाहर जाना पड़ता है।
ज्ञानेश्वर बताते हैं कि पहले आवागमन ग्रामीणों के लिए बड़ी चुनौती था, लेकिन अब बस सेवा शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिली है। गांव के लोग आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं, जिससे उनके दैनिक कार्यों में सुविधा आई है। उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन नेटवर्क को मजबूत करते हुए अंतिम छोर तक बुनियादी सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित कर रही है। बेहतर परिवहन व्यवस्था के कारण अब ग्रामीणों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आजीविका के अवसरों तक पहुंच पहले से अधिक सहज हो गई है, जिससे ग्रामीण विकास को नई गति मिल रही है।
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव