मलमास के सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान और दान का क्या है महत्व? ज्योतिष ने हर राशि वालों को बताया अलग उपाय
संवत 2083 के अधिक मास की अमावस्या सोमवार के दिन आ रही है. इस संयोग में यदि हरिद्वार हर की पौड़ी पर गंगा स्नान आदि किया जाए तो सभी पाप खत्म होने की धार्मिक मान्यता है. भगवान विष्णु को प्रिय पुरुषोत्तम मास यानी अधिक मास के आखिरी दिन होने वाली सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में गंगा स्नान और दान करने से तन के सभी रोग नष्ट होने के साथ भौतिक सुखों की प्राप्ति होने की धार्मिक मान्यता है.
सोमवती अमावस्या एक ऐसी तिथि है, जो खुद सिद्ध मुहूर्त है. इस दिन किए गए सभी धार्मिक कार्यों का संपूर्ण से अधिक फल प्राप्त होता है. 15 जून सोमवार को अमावस्या शुभ घड़ी में गंगा स्नान और अपनी राशि के अनुसार दान करने पर सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति का विधान बताया गया है. चलिए विस्तार से जानते हैं कि अपनी राशि के अनुसार क्या दान करने से लाभ की प्राप्ति होगी?
स्नान-दान का क्या है महत्व?
सोमवती अमावस्या के दिन दान करने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि सोमवती अमावस्या उन खास तिथियों में है, जिस दिन कोई भी धार्मिक कार्य किया जाए तो उसका साधकों को अक्षय फल यानी कभी ना खत्म होने वाला फल मिलता है. अधिक मास की सोमवती अमावस्या 15 जून को होगी. इस दिन यदि साधक अपनी राशि के अनुसार गरीब, जरूरतमंद लोगों को उनके जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुएं जैसे वस्त्र, अन्न, अनाज और अपनी सामर्थ्य अनुसार धन दे, तो सुखों की प्राप्ति में आ रही बाधाएं खत्म हो जाएंगी.
हर राशियों के लिए दान के अलग-अलग उपाय
पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि मेष राशि वाले जातक गंगा स्नान के बाद लाल रंग के फल, लाल रंग के कपड़े, लाल अनाज, लाल रंग के रत्नों की माला और धन आदि दान करने से लाभ मिलेगा. वृषभ राशि वाले जातकों को सोमवती अमावस्या के दिन सफेद रंग के फल, सफेद रंग के वस्त्र, सफेद मोतियों की माला, रत्नों के आभूषण, चांदी और धन दान करने से लाभ मिलेगा.
ऐसे ही अन्य मिथुन राशि, कन्या राशि वाले हरे रंग, कर्क राशि वाले सफेद रंग, सिंह राशि वाले लाल रंग, मकर राशि-कुंभ राशि वाले डार्क (गहरे) रंग, वृश्चिक राशि वाले लाल रंग, तुला राशि वाले सफेद रंग और धनु राशि, मीन राशि वाले पीले रंग के वस्त्र, पीले रंग की मिठाई, पीले फल, पीले धातु के आभूषण आदि दान करें, तो जीवन में चल रही सभी समस्याएं खत्म हो जाती हैं और जीवन सुखमय हो जाएगा. यह उपाय करने से भौतिक सुखों की प्राप्ति होने में आ रही सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी.
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद