स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहचान बना मुंगेली जिला चिकित्सालय
रायपुर : आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं और मरीज-केंद्रित उपचार के कारण जिला चिकित्सालय मुंगेली अब न केवल जिले बल्कि आसपास के जिलों और अन्य राज्यों के मरीजों के लिए भी भरोसे का केंद्र बनता जा रहा है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. गिरीश कुर्रे के मार्गदर्शन तथा सिविल सर्जन डॉ. एम.के. राय के प्रयासों से जिला अस्पताल का फिजियोथेरेपी विभाग वर्षों पुराने दर्द और शारीरिक अक्षमता से जूझ रहे मरीजों के जीवन में नई उम्मीद जगा रहा है। मुंगेली के गोल बाजार निवासी नकुल साहू, जो लकवा होने के बाद लगभग एक वर्ष तक चलने-फिरने में असमर्थ थे, आज 09 माह की नियमित फिजियोथेरेपी के बाद सामान्य जीवन जी रहे हैं। उनकी यह सफलता उन सैकड़ों मरीजों के लिए प्रेरणा बन गई है, जो गंभीर बीमारी या चोट के बाद निराश हो चुके थे।
इसी तरह मध्यप्रदेश के शहडोल निवासी आतिश दास, जो पिछले तीन वर्षों से बिस्तर पर थे और चलने की उम्मीद छोड़ चुके थे, आज जिला चिकित्सालय की फिजियोथेरेपी सेवाओं के कारण अपने पैरों पर खड़े होकर सामान्य जीवन जी रहे हैं। वहीं मुंगेली की सरिता बाजपेयी, जो एक वर्ष तक कमर झुकाकर चलने को मजबूर थीं, अब सहज रूप से चल-फिर रही हैं। लोरमी के सारथु राम, जो 5-6 वर्षों से कंधे के असहनीय दर्द से परेशान थे, तथा बलौदाबाजार के रमेश सिंह, जो 08 वर्षों से कमर दर्द से जूझ रहे थे, उन्हें भी फिजियोथेरेपी उपचार से राहत मिली है। इसके अलावा मुंगेली की निशा यादव, जो लिगामेंट ऑपरेशन के बाद घुटनों के दर्द और जकड़न से परेशान थीं, अब सामान्य गतिविधियां करने में सक्षम हैं।
अत्याधुनिक तकनीक से मिल रहा बेहतर उपचार
जिला चिकित्सालय का फिजियोथेरेपी विभाग वर्तमान में अत्याधुनिक मशीनों और आधुनिक उपचार पद्धतियों से सुसज्जित है। यहां सामान्य फिजियोथेरेपी के साथ-साथ एडवांस एक्यूपंक्चर थेरेपी, एडवांस गेट थेरेपी, फायर कपिंग, नॉर्मल कपिंग, फुल बॉडी रिलैक्सेशन थेरेपी, लेजर थेरेपी और पीआरपी थेरेपी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सिविल सर्जन डॉ. एम.के. राय ने बताया कि फिजियोथेरेपी के प्रति लोगों की जागरूकता लगातार बढ़ रही है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की मेहनत और समर्पण के कारण अनेक मरीजों को नई जिंदगी मिली है।
जिला अस्पताल की फिजियोथेरेपी सेवाएं आज उन मरीजों के लिए संजीवनी साबित हो रही हैं, जो वर्षों से दर्द, लकवा या शारीरिक अक्षमता से परेशान थे। आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ उपचार के कारण मुंगेली जिला चिकित्सालय स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। सिविल सर्जन डॉ. एम.के. राय ने इस उपलब्धि के लिए फिजियोथेरेपी विभाग के प्रभारी डॉ. उत्कर्ष पाठक एवं पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विभाग निरंतर प्रयासरत है।
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
कैलाश विजयवर्गीय के निवास पर सुरक्षा अलर्ट, विरोध कर रहे दंपति को पुलिस ने हिरासत में लिया