हत्या के प्रयास के दोषी को पांच वर्ष का सश्रम कारावास, सात हजार रुपये अर्थदंड
हाथरस । उत्तर प्रदेश पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत प्रभावी पैरवी और सशक्त साक्ष्यों के आधार पर हत्या के प्रयास के एक मामले में माननीय न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुए पांच वर्ष के सश्रम कारावास तथा सात हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।पुलिस के अनुसार थाना हाथरस गेट में वर्ष 2024 में मुकदमा संख्या 109/2024 धारा 307/34 भारतीय दंड संहिता एवं 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत गौरव यादव पुत्र प्रमोद यादव निवासी नया नगला, थाना हाथरस गेट, जनपद हाथरस के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।मामले की विवेचना तत्परता एवं गुणवत्ता के साथ पूरी करते हुए पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। इसके बाद शासन के निर्देशों तथा पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अंतर्गत चिन्हित अभियोगों की विशेष मॉनिटरिंग की गई।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद की मॉनिटरिंग सेल ने मामले की लगातार निगरानी की तथा न्यायालय में विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष द्वारा प्रभावी पैरवी की गई। मजबूत साक्ष्यों और प्रभावी बहस के आधार पर माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, हाथरस ने 30 मई 2026 को आरोपी गौरव यादव को दोषी ठहराते हुए पांच वर्ष के सश्रम कारावास और सात हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों को दंडित कराने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत गंभीर मामलों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर